दही खाने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें

भारतीय लोग दही को बड़े ही प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। खासकर रायता बनाना और पराठा आदि चीजों के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि आयुर्वेद दही खाने के बारे में क्या कहता है, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, कुछ देर विचार करने के बाद भी आपके पास इसका कोई सटीक जानकारी नहीं हो। अगर आपके पास इस सवाल का जवाब नहीं है, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनी दही खाने के कुछ नियमों के बारे में करीब से बताने जा रही हैं, तो आइए जानते हैं।
क्या रात में खाना चाहिए?
अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि रात के समय क्या दही को भोजन में शामिल करना चाहिए? तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आप बोले कि जी हां, मैं सप्ताह में एक से दो दिन रात को भोजन में शामिल करती हूं। लेकिन, अगर आपसे यह बोला जाए कि रात में दही खाने से नेगेटिव इमोशन पैदा होता है, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? जी हां, डॉक्टर राधामोनी का मानना है कि रात में दही खाने से मन में नेगेटिव विचार उत्पन्न होते हैं।
इसे भी पढ़ें:रोजाना सिर्फ 1 नींबू खाने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे
मछली के साथ ना करें सेवन
भारतीय लोग चिकन दही खाना खूब पसंद करते हैं। कई लोग तो मछली के साथ भी दूध और दही को बड़े प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार मछली के साथ दूध और दही को खाने से बचाना चाहिए। दूध और दही को मछली के साथ सेवन करने से पेट ख़राब होने के साथ-साथ अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (खुद को स्वस्थ रखने के लिए घरेलू नुस्खे) इससे गैस की समस्या भी हो सकती है।
बच्चों को खाने से रोके
जी हां, कई माता-पिता ऐसे होते हैं जो अपने साथ बच्चों को भी दही खाने के लिए देते हैं। लेकिन, डॉक्टर रेखा राधामोनी के अनुसार बच्चों को दही खाने से रोकना चाहिए। उनके अनुसार अगर बच्चे दही का सेवन करते हैं, उनकों सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है। खासकर, सर्दियों के मौसम में बच्चों को दही देने से अधिक परेशानी हो सकती है। इसके सर्दियों के मौसम में बुजुर्ग व्यक्ति को भी दही खाने से रोकना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:बच्चों के भोजन करने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें
गर्म न करें
हमारे किचन में मौजूद कुछ ऐसे भोजन है जिन्हें गर्म करके कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे- कई लोग शहद को गर्म करके सेवन करते हैं बल्कि, ऐसा करने से बचना चाहिए। (सर्दियों के लिए 5 सुपर फूड्स) वैसे ही दही को गर्म करके सेवन करने से बचाना चाहिए। यदि आप किसी अन्य भोजन में भी मिक्स करके गर्म करते हैं, तो ऐसा भी करने से आपको बचाना चाहिए। यक़ीनन, इन सेहतमंद जानकारी को आप ज़रूर फॉलो करना चाहेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।