Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

थायराइड के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद कर सकती है यह देसी ड्रिंक, कुछ हफ्तों में दिखेगा असर

थायराइड के लक्षणों को रिवर्स करने में कई देसी ड्रिंक्स कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में पता रहे हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करती है, थायराइड को मैनेज करती है और शरीर को कई फायदे पहुंचाती है।
Updated:- 2025-09-05, 00:25 IST
image

थायराइड या पीसीओडी जैसी दिक्कतें होने पर अक्सर महिलाएं घबरा जाती हैं। इन कंडीशन्स में सबसे बड़ा डर यह लगता है कि अब जिंदगी भर दवाई लेनी पड़ेगी या फिर जिंदगी भर इन कंडीशन्स के साथ रहना पड़ेगा क्योंकि इनके लक्षणों को रिवर्स करना संभव नहीं है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि थायराइड हो या पीसीओडी, पीसीओएस, इन कंडीशन्स को सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। बात अगर थायराइड की करें, तो थायराइड हार्मोन के कम या ज्यादा होने पर इसका शरीर के कई फंक्शन्स पर असर होता है। ऐसे में इसे बैलेंस रखना जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो थायराइड लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकती है। इस चाय के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

थायराइड में बेहद फायदेमंद है गुणों से भरपूर यह चाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • घी में हेल्दी फैट्स होते हैं। यह हार्मोन प्रोडक्शन को सुधारता है, गट हेल्थ को बेहतर बनाता है और शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
  • जीरे में डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बनाने वाले गुण होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, डाइजेशन को बेहतर बनाता है और थायराइड फंक्शन को सपोर्ट करता है।
  • धनिया पाउडर, लिवर को डिटॉक्स करता है। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और खासकर, थायराइड को मैनेज करने में यह बहुत फायदेमंद है।
  • हल्दी इंफ्लेमेशन को कम करती है और एंडोक्राइन सिस्टम को बेहतर बनाती है, जिससे हार्मोनल हेल्थ अच्छी होती है।
  • इसे कुछ देर उबालें। एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय, थायराइड को बैलेंस करने, इंफ्लेमेशन को कम करने और पीसीओडी के लक्षणों को मैनेज करने में भी मदद करती है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है।

यह भी पढ़ें- थायराइड में भूलकर भी न करें ये योगासन, सेहत को हो सकता है नुकसान

थायराइड को मैनेज करने के लिए कैसे बनाएं देसी चाय?

ghee milk for constipation

  • 1 टीस्पून घी लें।
  • इसमें 1 टीस्पून जीरा पाउडर डालें।
  • इसमें 1 टीस्पून धनिया पाउडर डालें।
  • इसे हल्का सा भूनें।
  • अब इसमें 1 चुटकी हल्दी डालें।

 

यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

 

थायराइड के लक्षणों को रिवर्स करने में यह देसी ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।