Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाएं यह टेस्टी डिश

वजन कम करने के लिए आपको लंबे समय तक भूखा रहने के बजाय सही खान-पान को चुनने की जरूरत है। टेस्टी डिश खाकर भी आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं।

Which homemade food is best for weight loss   Copy

सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और हार्मोन्स का लेवल सही होना है, उतना ही जरूरी वजन का मेंटेन होना भी है। मोटापा कई बीमारियों की जड़ बन सकता है और शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपका वजन अधिक है, तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वजन कम करने के लिए आपको लंबे समय तक भूखा रहने के बजाय सही खान-पान को चुनना चाहिए। टेस्टी डिश खाकर भी आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही हेल्दी डिश के बारे में बता रहे हैं, जो गुणों से भरपूर है और वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वजन कम करने के लिए खाएं शकरकंद से बना उपमा (Which homemade food is best for weight loss)

sweet potatos for weight loss

  • शकरकंद में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट लॉस आसानी से हो पाता है।
  • शकरकंद में कैलोरीज और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। आप शकरकंद का उपमा एक वक्त के मील के तौर पर खा सकती हैं।
  • इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, नियासिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह गुणों से भरपूर होता है।
  • शकरकंद में पानी की मात्रा अधिक होती है। जब आपका शरीर डिहाइड्रेट होता है, तो मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है। ऐसे में शकरकंद का सेवन शरीर को हाइड्रेशन देकर वजन कम करने में मदद करता है।
  • इस उपमा में करी पत्ता, हींग, मेथी दाने और घिसे हुए नारियल का इस्तेमाल होता है। ये सभी चीजें भी डाइजेशन और वेट लॉस के लिए अच्छी होती हैं।
  • शकरकंद का सेवन भी बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

वेट लॉस के लिए ऐसे बनाएं शकरकंद उपमा (Does sweet potato reduce belly fat)

sweet potato upma for weight loss

सामग्री

  • प्याज- 1
  • सरसो के बीज- 1 टीस्पून
  • हींग- चुटकी भर
  • करी पत्ता- 4-5
  • ऑलिव ऑयल- 2 टेबलस्पून
  • मेथी दाना- आधा टीस्पून
  • उड़द दाल- आधा टीस्पून
  • धनिया पत्ता- मुट्ठी भर
  • घिसा हुआ नारियल- मुट्ठी भर

विधि

  • शकरकंद को कुकर में उबालें या फिर बेक करें।
  • अब इसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक पैन में तेल डालें।
  • तेल गर्म हो जाने पर हींग, सरसो के बीज, करी पत्ता, उड़द दाल, मेथी दाना डालें।
  • अब इसे हल्का का भूनें और इसमें प्याज डालें।
  • प्याज को हल्का सा भूनने के बाद इसमें शकरकंद के टुकड़े डालें।
  • थोड़ी देर इसे चलाएं।
  • फिर धनिया पत्ती और नारियल डालें।
  • आपका वेट लॉस उपमा तैयार है।

यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन

वजन कम करने के लिए इस डिश को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP