प्रोटीन का वेजिटेरियन सोर्स है सोया चंक, वेट लॉस के साथ हार्ट प्रॉब्लम में भी करता है मदद

अक्सर डाइट में प्रोटीन की चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए कोई अनाज और हरी सब्जियों के जरिए खानपान में प्रोटीन शामिल करता है तो कोई मीट-मछली का सेवन करके। लेकिन प्योर वेजिटेरियन लोग सोया चंक्स को डाइट में शामिल करके प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं। यह मीट का बेस्ट सब्सीट्यूट है। सोया चंक्स बिल्कुल मीटबॉल की तरह दिखते हैं लेकिन यह पूरी तरह से वेजिटेरियन है।
इसलिए वेजिटेरियन शरीर में प्रोटीन की कमी को इस हेल्दी फूड के जरिए पूरा कर सकते हैं। मार्केट में सोया चंक्स आसानी से उपलब्ध होता है। आप इसे अपनी डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकती हैं। खास बात है कि इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है और नियमित सेवन से कई फायदे मिलेंगे। सोया चंक्स एक ऐसा फूड है जो न सिर्फ वजन घटाने में बल्कि हेल्दी रहने में भी काफी सहायक है।
पोषक तत्वों से भरपूर है सोया चंक्स

सोया चंक्स पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर हैं। इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और आहार फाइबर होते हैं। यह वेजिटेरियन और वेगन लोगों के साथ-साथ उन लोगों के लिए एक बेस्ट डाइट है जो वजन घटाना चाहते हैं। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आप एक दिन में लगभग 25 ग्राम सोया चंक्स का सेवन कर सकते हैं। अगर आप इसे सीमित मात्रा में खाएं तो यह न सिर्फ वेट लूज करने में मदद करता है बल्कि इसके जरिए हेल्दी वेट गेन भी कर सकते हैं।
वेट लॉस

सोया चंक्स खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी रूप से कम कर सकता है और अतिरिक्त फैट को जमा होने से भी रोकता है। इसका स्वाद बिल्कुल मीट जैसा होता है। हालांकि भरपूर प्रोटीन होने की वजह से भारतीय घरों में सोया चंक्स का इस्तेमाल स्नैक्स या फिर सब्जी जैसे आइटम बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप वेट लॉस के लिए सख्त डाइट फॉलो कर रही हैं सोया चंक्स बेस्ट ऑप्शन है।
इसे जरूर पढ़ें:पंचफोरन में छिपा है सेहत का खजाना, स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी
हार्ट प्रॉब्लम

सोया चंक्स फैटयुक्त भोजन ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है, इसलिए यह सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल में कम है। सोया चंक्स फैट के संचय को रोकता है। इस तरह यह दिल को बीमारियों से बचाता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, ऐसे में आप सोया चंक्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कीटो डाइट को कर रही हैं फॉलो, तो भूल से भी ना करें यह गलतियां
महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद

सोया में फाइटोएस्ट्रोजेन की मौजूदगी महिलाओं में अतिरिक्त एस्ट्रोजन के प्रभाव को खत्म करने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो पीएमएस और मीनोपॉज जैसी समस्या से जूझ रही हैं। साथ ही, यह ब्रेस्ट कैंसर और अन्य स्त्रीरोग संबंधी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
प्लांट बेस्ड प्रोटीन युक्त सोया चंक्स हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करता है जो हड्डी को कमजोर और भंगुर बनाता है। सोया चंक्स आहार फाइबर से भरपूर है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है और मसल्स के निर्माण में तेजी लाता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।