मार्केट में बिक रहा नकली पनीर कर सकता है आपको बीमार, इसे खाने से शरीर में क्या होता है? जानें

Side Effects of Fake or Synthetic Paneer: आजकल सोशल मीडिया पर भी कई व्लॉगर्स पनीर का आयोडीन टेस्ट कर रहे हैं और पनीर के नकली होने की जानकारी सामने आ रही है। क्या आप जानती हैं कि बाजार में मिलने वाला नकली पनीर आपको बीमार कर सकता है? इसे खाने से शरीर में क्या होता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
image

कहा जाता है कि हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती...वैसे ही आजकल मार्केट में मिलने वाला सफेद क्यूब असली पनीर नहीं होता है। आपने सोशल मीडिया पर कई यूट्यूब फूड व्लॉगर्स की वीडियोज देखी होंगी, जिनमें वे असली और नकली पनीर का टेस्ट करते दिख रहे हैं और कई बड़े रेस्तरां का पनीर इसमें नकली पाया गया। इसके अलावा फूड डिपार्टमेंट की तरफ से भी कई जगहों से पनीर सैंपल नकली निकलने की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। ऐसे में पॉसिबल है कि हम सभी ने अनजाने में कभी न कभी नकली पनीर जरूर खाया होगा। हालांकि, यह हमारे शरीर के लिए एक गंभीर खतरा है क्योंकि नकली पनीर में केमिकल, मिल्क पाउडर, सिथेंटिक दूध और यहां तक कि डिटरजेंट का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसे खाने से हमारे शरीर में क्या होता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, शारदा हॉस्पिटल जानकारी दे रहे हैं।

नकली पनीर खाने से हमारे शरीर में क्या होता है?

Nakli paneer health risks

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सस्ते केमिकल, सिंथेटिक दूध और स्टार्च से तैयार नकली पनीर आजकल मार्केट में तेजी से बिक रहा है। यह दिखने में एकदम असली पनीर जैसा लगता है, इसलिए इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है।
  • इसमें न्यूट्रिशन बिल्कुल नहीं होता है और यह पेट में दर्द, अपच, फूड प्वाइजनिंग, और एलर्जी की वजह बन सकता है। यहां तक कि इससे लिवर और किडनी को भी नुकसान हो सकता है।
  • इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी कम हो सकती है और हम जल्दी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। नकली पनीर खाने का असर बच्चों की ग्रोथ पर भी होता है।
  • नकली पनीर का लंबे समय तक सेवन करने से इसमें मौजूद ट्रांस फैट दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है और हार्ट अटैक आने का खतरा रहता है। इसमें हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल ऑयल होता है, जो नसों को ब्लॉक कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Fake Paneer Alternatives: नकली पनीर की जगह इन चीजों का करें सेवन, सेहत से नहीं होगा खिलवाड़

side effects of nakli paneer

  • नकली पनीर में मौजूद केमिकल्स के सेवन से महिलाओं मेंहार्मोनल असंतुलन पैदा हो सकता है। इसकी वजह से महिलाएं कई बीमारियों का शिकार भी हो सकती हैं।
  • इसके लंबे वक्त तक सेवन करने से डाइजेशन खराब रहने लगता है और गैस, ब्लोटिंग या डायरिया भी हो जाता है।
  • अगर आप नकली पनीर खाएंगी, तो इससे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं।
  • नकली पनीर और असली पनीर को पहचानने के लिए आप कोशिश कर सकती हैं। असली पनीर मुलायम होता है और इसमें मिठाक होती है। वहीं, नकली पनीर कठोर और चिपचिपा होता है।

यह भी पढ़ें- How To Make Fresh Paneer: दूध नहीं मलाई से घर पर बनाएं फ्रेश और क्रीमी पनीर, जानें 10 मिनट में तैयार करने का तरीका

नकली पनीर सेहत पर कई तरह से बुरा असर डाल सकता है।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP