हर दिन देर से लंच करने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान

अगर आप हर दिन लंच देर से करती हैं तो इससे आपको कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

delay lunch

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ हेल्दी फूड खाना ही आवश्यक नहीं होता है, बल्कि यह भी जरूरी होता है कि आप उसे सही समय पर खाएं। हालांकि, अक्सर यह देखने में आता है कि अधिकतर लोगों के खाने का कोई निश्चित समय ही नहीं होता है। वे दिन में काम के बीच इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अक्सर अपने लंच को स्किप कर देते हैं या फिर जब उन्हें बहुत अधिक भूख लगती है तो वे लेट लंच करते हैं।

जबकि यह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। आपने अपने लंच में चाहें कितना भी हेल्दी फूड बनाया हो, लेकिन अगर आप उसे 3-4 बजे खाती हैं तो इससे आपको फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। जी हां, लेट लंच करना कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

सही तरह से नहीं पचता खाना

Late Lunch

जब आप भोजन कर रही हैं तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उसका पाचन सही तरह से हो। लेकिन जब आप लंच देर से करती है तो इससे आपका पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं करता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि व्यक्ति को अपना लंच 12 से 2 बजे के बीच कर लेना चाहिए। यह दिन का वह समय होता है जब आपके शरीर में पित्त प्रबल होता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। लेकिन अगर आप लेट लंच करती हैं तो आपका भोजन एनर्जी की जगह फैट में बदल जाता है।

अन्य मील भी होते हैं डिस्टर्ब

यह भी एक महत्वपूर्ण बिन्दु है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जब आप देर से लंच करती हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप मिड मील्स व डिनर दोनों ही देर से करती हैं और सोने से ठीक पहले डिनर करने से पेट में जलन, गैस, अनिद्रा ,ब्लोटिंग की समस्या जन्म ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-सिरदर्द की समस्या को कम करेंगे ये 4 फूड

मेटाबॉलिज्म होता है स्लो

late lunch cause obesity problem

लेट लंच करना कई मायनों में हानिकारक है। मसलन, इससे व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करने के लिए हर 3-4 घंटे में कुछ ना कुछ खाना चाहिए। लेकिन अगर आप ब्रेकफास्ट के बाद सीधे लंच करती हैं और वह भी समय पर नहीं करती हैं तो मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे स्लो होने लगता है। जिससे व्यक्ति को मोटापे की समस्या होती है।

सिरदर्द या चिड़चिड़ापन होना

समय पर आहार ना करने से व्यक्ति के मूड पर भी प्रभाव पड़ता है। मसलन, अगर आपको लंच टाइम में भूख लगी है, लेकिन आप काम पूरा करने के चक्कर में खुद को लंच करने से रोक रही हैं तो इससे आपको हल्का सिरदर्द या चिड़चिड़ापन हो सकता है। इतना ही नहीं, समय पर लंच ना करने से आपको अपने काम में ध्यान एकाग्र करने में समस्या हो सकती है।(माइग्रेन से परेशान रहती हैं तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपचार)

इसे भी पढ़ें-काम पर रहते हुए भी अपनी डाइट को फॉलो करने के लिए इन हैक्स की लें मदद

लो फील करना

Negative Effect Of delay lunch

आहार हमारी एनर्जी का प्रमुख स्त्रोत है। हमारे द्वारा खाया गया आहार एक निश्चित समय में पचता है और लगातार एनर्जी देता है। लेकिन जब आप लेट लंच करती हैं तो इससे आपके शरीर में उतनी एनर्जी नहीं होती है, जितनी होनी चाहिए। जिसके कारण व्यक्ति काफी लो फील करता है।

तो अब आप भी अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर ही लंच लें। यकीनन आपको दिन में ढेर सारे काम निपटाने होंगे, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप अपनी सेहत के साथ समझौता करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP