जरूरत से ज्यादा काजू का सेवन करना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

काजू का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा काजू खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है।

How many nuts per day is too much

काजू खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। यह वास्तव में एक सुपरफूड हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं और इन्हें शरीर के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इनके क्रीमी टेक्चर के कारण अक्सर इन्हें ग्रेवी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, कई बार लोग ऐसे भी खाते हैं।

can eating too many cashews cause stomach problems

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि काजू का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन इन्हें हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। कुछ लोग टेस्ट के चक्कर में जरूरत से ज्यादा काजू खाना शुरू कर देते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनमें कैलोरी भी बहुत अधिक होती है। इसलिए, जरा सोच समझकर ही इन्हें खाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि ज्यादा काजू खाने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-

बढ़ सकता है वजन

side effects of eating too much cashew

काजू का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। बता दें कि लगभग 100 ग्राम काजू में 553 कैलोरी होती है। ऐसे में जब आप अधिक मात्रा में इन्हें खाते हैं तो आप वास्तव में अपनी डेली कैलोरी काउंट को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में कैलोरी बैलेंस करने के लिए आपको अधिक एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा।

हो सकते हैं डाइजेस्टिव इश्यू

काजू को यूं तो डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। चूंकि इसमें फाइबर कंटेंट काफी अधिक होता है। लेकिन जब आप बहुत अधिक मात्रा में काजू खाते हैं तो इससे आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्यादा काजू खाने से आपको ब्लोटिंग, गैस व डायरिया जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हो सकती है किडनी स्टोन की समस्या

What happens if I eat  cashews a day

काजू का बहुत अधिक सेवन किडनी स्टोन की समस्या को भी जन्म दे सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि काजू में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाता है तो यह ऑक्सलेट किडनी स्टोन्स का कारण बन सकता है। इसलिए, अगर आपके घर में किडनी स्टोन की हिस्ट्री है तो ऐसे में काजू का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-Myth Or Fact: क्या बियर पीने से सच में किडनी की पथरी निकल जाती है?

हो सकते हैं एलर्जिक रिएक्शन

अगर किसी को काजू से एलर्जी की समस्या है तो ऐसे में इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। इससे आपको ब्रीदिंग प्रॉब्लम, सूजन या इचिंग हो सकते हैं। कभी-कभी इसे हार्ट इश्यूज की प्रॉब्लम हो सकती है। दरअसल, इसमें फैट कंटेंट अधिक होता है और जब जरूरत से ज्यादा काजू खाए जाते हैं तो फैट की अधिकता से हार्ट पर बुरा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- ये आदत अपना लेंगे तो कभी नहीं होगी किडनी स्टोन की समस्या

कितने खाएं काजू

अब सवाल यह उठता है कि आप दिनभर में कितनी मात्रा में काजू खा सकते हैं, जिससे आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम ना हो। आप दिनभर में पांच से सात दाने काजू खा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो मुट्ठी भर सभी नट्स को मिक्स करके खा सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP