डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है, जिसके मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अगर आपको डायबिटीज हो गई है, तो डॉक्टर की सलाह के साथ दवाइयां लेना जरूरी है। इसमें कोई भी घरेलू उपचार, दवाइयों की जगह नहीं ले सकता है और ब्लड शुगर लेवल का कंट्रोल रहना जरूरी है वरना इसका असर शरीर के कई अंगों पर हो सकता है। इस कंडीशन में खान-पान का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए सिर्फ मीठा छोड़ना काफी नहीं है बल्कि आपको अपनी डाइट में और भी कई बदलाव करने चाहिए। कई फल, फूल और हर्ब्स जहां इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। वहीं, खान-पान की कई चीजें ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं।
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर काफी कंफ्जूयन रहता है। क्या आपको पता है कि डायबिटीज होनेपर डेयरी प्रोडक्ट्स लेना सही है या नहीं, चलिए इसका जवाब आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
क्या डायबिटीज में डेयरी प्रोडक्ट्स खाने चाहिए या नहीं?
- आयुर्वेद का कहना है कि मधुमेह यानी डायबिटीज एक ऐसा डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर में कफ और मेदो दोष बढ़ जाता है। इसलिए, डायबिटीज होने पर इन फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जो इसे कम कर सकें।
- दूध, पनीर, चीज, मक्खन और डेयरी प्रोडक्ट्स गुरु यानी भारी और कफ को बढ़ाने वाले होते हैं। ये पाचन अग्नि को धीमा करते हैं, जिससे पाचन कमजोर होने लगता है। इनसे शरीर में टॉक्सिन्स भी बढ़ सकते हैं और कफ और मेदा धातु बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से शुगर मेटाबॉलिज्म पर असर होता है। इसलिए, इनका सेवन डायबिटीज पेशेंट्स को सीमित मात्रा में करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
- आप छाछ ले सकती हैं। यह हल्का होता है, कफ कम करता है और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। साथ ही, सीमित मात्रा में ए2 घी लेना भी डाइजेशन के लिए फायदेमंद रहेगा।
- रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए सही नहीं है। अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स ले रही हैं, तो कम वसा वाले लें।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती हैं ये 3 मॉर्निंग ड्रिंक, खाली पेट करें सेवन
डायबिटीज में खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। दवाइयों के साथ सही डाइट लेने से इसके लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों