Year Ender 2024: सालभर लोगों ने डाइट में शामिल किए ये सीड्स, ओवरऑल हेल्थ को मिला फायदा

अच्छी सेहत का राज हेल्दी डाइट में छिपा है। सेहतमंद रहने के लिए, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। कई सीड्स गुणों से भरपूर होते हैं और साल 2024 में इन हेल्दी सीड्स को डाइट में शामिल करके, लोगों ने खुद को हेल्दी रखा।  
image

उम्र बढ़ने के साथ हम सभी लोग सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क होते जाते हैं और सेहतमंद रहने की अहमियत भी समझने लगते हैं। अच्छी सेहत का राज असल में हमारी डाइट में ही छिपा है। हम क्या खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं और किस समय खा रहे हैं, ये सारी चीजें हमारी सेहत पर असर डालती हैं। आयुर्वेदिक पध्दति में भी हमारे खान-पान और लाइफस्टाइल पर काफी जोर दिया गया है। जहां प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड शुगर, ऑयल और बाहर के खाने को सभी एक्सपर्ट अवॉइड करने की सलाह देते हैं। वहीं, घर का बना देसी खाना, असल में न्यूट्रिशन्स से भरपूर होता है और सेहतमंद रहने में हमारी मदद करता है। साथ ही, डाइट में नट्स, सीड्स, फ्रूट्स और भी कई हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों से न केवल ताकत मिलती है बल्कि इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।

सेहतमंद रहने के लिए डाइट में कई सीड्स को शामिल करना चाहिए। ये सीड्स सेहत और सुंदरता का खजाना होते हैं। साल 2024 में भी लोगों ने इन हेल्दी सीड्स को डाइट में शामिल करके, खुद को सेहतमंद रखा। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सीड्स के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से बात की और उन्होंने इस सीड्स को बेहद फायदेमंद बताया।

तिल के बीज

What is the best way to consume sesame seeds

  • सर्दियों में तिल और गुड़ के लड्डू अक्सर हम सभी खाते हैं। ये बीज, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासकर, सर्दियों में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • तिल के बीजों में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन- बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है।
  • इन बीजों में जिंक और कैल्शियम भी होता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और हड्डियों में भी ताकत बनी रहती है।
  • तिल के बीजों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल करके आप डाइजेशन को मजबूत बना सकती हैं।
  • ये बीज, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने, वजन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करते हैं।
  • तिल के बीजों को डाइट में शामिल करके स्किन और बालों को हेल्दी रखने में भी मदद मिल सकती है।
  • तिल का सेवन गुड़ के साथ करने से, अनियमित पीरियड्स की दिक्कत भी दूर होती है।
  • इनमें मौजूद मेथीओनाइन, लिवर के लिए अच्छा होता है। ये बीज खून की कमी भी दूर करते हैं।

मेथी के बीज

fenugreek seeds tea for weight loss

  • मेथी के बीज गुणों से भरपूर होते हैं। रोज सुबह खाली पेट इनका पानी पीने से कई लाभ मिल सकते हैं।
  • मेथी के बीजों में फाइबर काफी होता है। इनका पानी वजन कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप इन बीजों को पानी में रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट इस पानी को पिएंगी, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।
  • मेथी के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करके, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करते हैं।
  • स्किन और बालों को हेल्दी बनाने में भी ये बीज मदद कर सकते हैं।
  • मेथी के बीज, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को बनाए रखते हैं और इनसे पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द भी कम होता है।
  • मेथी के बीज आयरन की कमी को दूर करते हैं और पेट साफ करने में मदद करते हैं।

अलसी के बीज

Is flaxseed good for female hormones

  • अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। ये बीज गुणों से भरपूर होता है और इन्हें कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • इन बीजों में फाइबर, विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है। ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और इनसे स्किन में चमक बनी रहती है।
  • अगर आप रोजाना इन्हें डाइट में शामिल करेंगी, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
  • इन बीजों में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इन्हें खाने से भूख कंट्रोल होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इनमें लिग्निन पाया जाता है, यह भी वजन कम करने में मदद करता है।
  • रातभर पानी में भिगोकर सुबह अलसी के बीज खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • ये बीज, गट को हेल्दी रखते हैं, त्वचा में चमक लाते हैं और बालों को मजबूती देते हैं। कब्ज से छुटकारा दिलवाने में भी ये बीज फायदेमंद हैं।

कद्दू के बीज

pumpkin seeds for acne and hormonal balance

  • कद्दू के बीजों में हेल्दी फैट्स, फाइबर और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। इन्हें डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद है। खासकर, महिलाओं को इन्हें रोजाना जरूर खाना चाहिए।
  • कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है। ये बीपी को मैनेज करने और दिल की सेहत के लिए काफी लाभकारी है।
  • इनमें आयरन काफी होता है, खून की कमी होने पर इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • ये बीज, शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाने में भी मदद करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
  • कद्दू के बीज, फर्टिलिटी सुधारते हैं और यूटीआई से बचाव करने में भी मदद करते हैं।
  • इनसे जोड़ों का दर्द दूर होता है और डाइजेशन में भी सुधार होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें।

सूरजमुखी के बीज

sunflower seeds benefits

  • सूरजमुखी के बीज गुणों की खान हैं। खासकर, अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो इन्हें रोजाना डाइट में जरूर शामिल करें। इससे बालों का झड़ना कम होगा।
  • ये बीज, स्किन को हेल्दी बनाते हैं, डाइजेशन को सुधारते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • कद्दू के बीज, आयरन, फाइबर और फॉस्फोरस का अच्छा सोर्स है। ये हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
  • इनमें विटामिन-ई होता है। ये रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं।
  • कद्दू के बीजों में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये हाई बीपी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं और उन्हें इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • ये इंफ्लेमेशन कम करने, हार्मोनल बैलेंस को सुधारने और डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं।
  • इनमें विटामिन-ई और विटामिन-बी6 होता है। ये वजन को कंट्रोल करते हैं।
  • ये मूड को बेहतर बनाते हैं और पीएमएस के लक्षणों को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें-Year Ender: साल 2024 में फिट रहने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा किए ये योगासन, मिला खूब फायदा

चिया के बीज

chia seeds for health

  • चिया सीड्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स हैं। ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।
  • वजन कम करने में ये बहुत मदद कर सकते हैं। चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर, आप वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकती हैं। इनमें मौजूद फाइबर, डाइजेशन को भी सुधारता है।
  • स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी यह बीज कारगर हैं। इनमें मौजूद फॉस्फोरस और मैग्नीशियम के कारण ये बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयरफॉल कम करते हैं।
  • चिया सीड्स, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं। ये पाचन को दुरुस्त करते हैं।
  • ये हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें- Year Ender: साल 2024 में सेहतमंद रहने के लिए लोगों ने डाइट में शामिल करें ये नट्स, मिले कई फायदेसेहतमंद रहने में ये सीड्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP