हार्मोनल बैलेंस के लिए फायदेमंद है सत्तू, ऐसे करें डाइट में शामिल

हार्मोनल इंबैलेंस होने पर शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे सत्तू से बनने वाली एक ड्रिंक के बारे में जो हार्मोनल बैलेंस के लिए बहुत फायदेमंद है। 

healthy drink for hormonal balance

गर्मियों में अक्सर हम खाने-पीने की ऐसी चीजें ढूंढते हैं जिनसे हमें ठंडक महसूस हो सके। शरीर को बाहर से ठंडा रखने के लिए तो एसी, कूलर और भी कई ऑप्शन्स होते हैं लेकिन बढ़ते तापमान के बीच खुद को अंदर से ठंडा रखना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए हम घर पर कई सारे समर ड्रिंक्स बनाते हैं जिन्हें पीकर हमें एनर्जी भी मिले और गर्मी से राहत भी मिले। इन फायदों के साथ अगर ये ड्रिंक हमारे हार्मोन्स के लिए भी अच्छी हो फिर तो क्या ही कहना ! आज हम आपको एक ऐसे ही समर ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हार्मोनल बैलेंस के लिए बहुत अच्छी है। सत्तू से बनने वाली इस ड्रिंक के अनेक फायदे हैं। इस ड्रिंक को बनाने में जितनी भी चीजों का इस्तेमाल होता है वो सभी हमारे लिए लाभदायक है। इस ड्रिंक में प्रोटीन भी भरपूर होता है। न्यूट्रिशनिस्ट मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ड्रिंक के फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में बताया है। आइए इस बारे में जानते हैं।

सत्तू से बनने वाली हार्मोनल बैलेंस ड्रिंक

सामग्री

  • सत्तू - 1 टेबलस्पून
  • पुदीना की पत्तियां- 5-6
  • बेसिल सीड्स - 1 टीस्पून(भीगे हुए)
  • सेंधा नमक -1/4 टीस्पून
  • काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
  • भुना जीरा पाउडर- 1/4 टीस्पून
  • नारियल पानी- 200 मि.ली
  • नींबू -आधा

विधि

  • बेसिल सीड्स के अलावा बाकी सभी चीजों को ब्लेंड कर लें।
  • ड्रिंक की कन्सिसटेन्सी अपने हिसाब से एडजस्ट करें।
  • ऊपर से बेसिल सीड्स और नींबू का रस डालें।
  • आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।

सत्तू के फायदे

best drink for summer

सत्तू की तासीर ठंडी होती है। ये गर्मियों के लिए बहुत अच्छा होता है। सत्तू में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। ये शरीर में ग्लूकोज के अब्जॉर्बशन को कम कर के इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है। ये पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है और शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।

पुदीना के फायदे

पुदीना में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी भरपूर होता है। इसमें मेथेनॉल पाया जाता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।

नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह स्किन और पेट के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स पाए जाते हैं। यह आंतों की सूजन को कम करता है।

जीरा पाउडर के फायदे

जीरा हमारी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करके डाइजेशन को सुधारता है। वजन कम करने में भी यह सहायक है। यह शरीर में फैट के अवशोषण को भी कम करता है। (जीरा खाएं और वजन घटाएं)

काली मिर्च के फायदे

पेट से जुड़ी समस्या हो या फिर खांसी-जुकाम, काली मिर्च के अनगिनत फायदे है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट को कम करने में मदद करती है।

सेंधा नमक के फायदे

साधारण नमक और काले नमक की तुलना में सेंधा नमक अच्छा माना जाता है। गर्मियों के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। यह डाइजेशन को सुधारने में बहुत मदद करता है।

यह भी पढ़ें- इफ्तार के लिए ट्राई करें ये हेल्दी ड्रिंक, जानें फायदे

नींबू के फायदे

healthy homemade drink

गर्मियों में खुद को रिफ्रेश करने के लिए नींबू पानी सबसे अच्छा माना जाता है। नींबू हमारे पेट को एल्कलाइन बनाता है और पाचन में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ 1 नींबू खाने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

बेसिल सीड्स के फायदे

बेसिल सीड्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिविटी को मैनेज करता है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP