सभी भारतीय घरों में ज्यादातर गेहूं के आटे की रोटी ही बनाई जाती हैं। रोटी और चावल ये दोनों चीजें हमारे मील्स में जरूर शामिल होती हैं। वजन कम करने के लिए अक्सर लोग कार्ब्स छोड़ते हैं। इसलिए, रोटी और चावल दोनों से ही दूरी बना लेते हैं। लेकिन असल में सेहत के लिहाज से यह सही नहीं है। आपको बता दें कि रोटी का सेवन कम करने के बजाय आप वजन कम के लिए हेल्दी आटे की रोटी खा सकते हैं। बाजरा, कुट्टू, रागी, जौ और ज्वार समेत कई ऐसे आटे हैं, जिनकी रोटी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही आटे की रोटी के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वजन कम करने के लिए क्विनोआ के आटे की रोटी के फायदे (Which flour is best for diet)
- वेट लॉस के लिए क्विनोआ के आटे की रोटी फायदेमंद मानी जाती है।
- यह ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। जिसकी वजह से इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही, शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं।
- इसमें जिंक, विटामिन बी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और वजन कम करने में भी मदद करते हैं।
- क्विनोआ के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी अच्छा माना जाता है।
- यह एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होता है और समय से पहले एजिंग के साइन्स को आने से रोकता है।
- इस आटे की रोटी मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को सुधारने के लिए अच्छी मानी जाती है।
- इसमें अमीनो एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा -3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में होते हैं। इससे खून की कमी भी दूर होती है।
कैसे करें क्विनोआ को डाइट में शामिल? (How many calories in a quinoa flour roti)
- आप क्विनोआ के आटे की रोटी बना सकती हैं।
- इसके अलावा क्विनोआ का वेज पुलाव भी बनाया जा सकता है।
- आप इसे सब्जियों के साथ भी बना सकती हैं।
- ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स और नट्स के साथ भी इसे खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Best flour for Weight Loss: तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटे
यह भी पढ़ें- Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाएं यह टेस्टी डिश
वजन कम करने में यह रोटी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्याआ को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों