पोषण पखवाड़ा: हीमोग्लोबिन कम है? इन देसी फूड्स को शामिल करें, एनीमिया रहेगा दूर

आज से लेकर 22 अप्रैल तक पूरे देश में 15 दिनों का पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपके साथ उन फूड्स की लिस्ट साझा कर रहे हैं जिससे एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-08, 17:43 IST
image

देशभर में कुपोषण और एनीमिया के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इसी के मद्देनजर आज से लेकर 22 अप्रैल तक पूरे देश में 15 दिनों का पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य इन समस्याओं पर ध्यान कंद्रित करना और समस्याओं का हल करना है। ऐसे में हम भी इस मौके पर आपको कुछ देसी फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे और एनीमिया से बचाव करेंगे। चलिए जान लेते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से। Dr Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor & Nutrionist, Bloom Clinix, Dwarka से जानते हैं।

खून की कमी दूर कर सकते हैं ये देसी फूड्स

spinach for iron

हरी सब्जियों में पालक का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आयरन बढ़ाने के लिए इससे किफायती कुछ हो ही नहीं सकता। इसमें आयरन भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी भी होता है, जो आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। आप पालक की सब्जी, सूप, जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं।

भारतीय ग्रीन गोल्ड, जिसे हम आंवला के नाम से जानते हैं, इसे भी आयरन बढ़ाने के लिए लिया जा सकता है। इसमें विटामिन सी का खजाना होता है, जो आयरन के अवशोषण को भी बढ़ावा देता है। इससे ऊर्जा भी मिलती है और बालों को भी फायदा मिलता है।

beans

बीन्स, सफेद छोले या काले चने भी आयरन के अच्छे स्रोत होते हैं। इसका सेवन आप सलाद, चाट या सब्जी के रूप में कर सकते हैं। चने में फोलिक एसिड भी होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

मीठे में आप खजूर और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। ये आयरन से भरपूर होते हैं यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता हैं। आप खजूर शेक पी सकते हैं। इसे दूध में भी पका कर खाया जा सकता है।गुड़ आप रोजाना थोड़ी मात्रा में ले सकते हैं।

तुअर दाल का सेवन करें। इसमें आयरन, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे सब्जी या सूप के रूप में खाया जा सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP