herzindagi
people who should avoid drinking cumin water aka jeera ka pani on an empty stomach

इन लोगों को खाली पेट नहीं पीना चाहिए जीरे का पानी, सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर

खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को जीरे का पानी काफी नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2025-05-24, 17:53 IST

सुबह उठकर अमूमन लोग तरह-तरह के डिटॉक्स वाटर का सेवन करना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है जीरे का पानी। यह ना केवल बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, बल्कि इससे पाचन तंत्र को भी फायदा पहुंचता है। साथ ही साथ, इससे वजन कम करना भी काफी आसान हो जाता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि जीरे के पानी को खाली पेट पीने के ढेरों फायदे हैं और इसलिए अक्सर लोग इसे सुबह-सुबह लेते भी हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि जीरे का पानी हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाता है। कुछ लोगों की सेहत के लिए यह काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

जी हां, कुछ ऐसी हेल्थ कंडीशन होती हैं, जिससे जूझ रहे लोगों को सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने की भूल बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। अन्यथा इससे उनकी स्थिति बद से बदतर हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि किन लोगों को खाली पेट जीरे का पानी पीने से बचना चाहिए-

लो ब्लड शुगर की समस्या वाले लोग

low sugar

अगर आपको हाइपोग्लाइसीमिया यानी लो ब्लड शुगर की शिकायत रहती है तो ऐसे में आपको खाली पेट जीरे का पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, जीरे का पानी ब्लड शुगर को और कम कर सकता है। इसलिए, अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो खाली पेट जीरे का पानी पीने से आपको चक्कर आना व कमजोरी जैसी शिकायत हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज ने कर दिया है परेशान तो खाली पेट पिएं जीरे का पानी

एसिडिटी की समस्या वाले लोग

अगर आपको अक्सर एसिडिटी की शिकायत रहती है या फिर गैस्ट्रिक रिफ्लक्स की समस्या है तो ऐसे में आप भी खाली पेट जीरे का पानी पीने से बचें। दरअसल, जीरा पेट में एसिड के निर्माण को बढ़ा सकता है। सुबह-सुबह इसे खाली पेट पीने से कुछ लोगों में एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या और बढ़ सकती है।

किडनी की समस्या होने पर ना लें

Expert-Quote (9)

जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्हें भी जीरे के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जीरे में ऑक्सलेट्स अधिक होते हैं जो किडनी स्टोन की संभावना बढ़ा सकते हैं। साथ ही, ज़्यादा मात्रा में जीरा पानी पेशाब की मात्रा बढ़ाकर कमजोर किडनी पर ज़ोर डाल सकता है।

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होने पर ना लें

अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत हैवी ब्लीडिंग की शिकायत का सामना करना पड़ रहा है तो आपको खाली पेट जीरे का पानी पीने से बचना चाहिए। जीरे में खून को पतला करने वाले तत्व हल्के रूप में मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से आपको पहले से ज़्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में एसिडिटी और गैस से राहत चाहिए? यह होममेड ड्रिंक है असरदार

ब्लड थिनर दवाओं के साथ ना लें

अगर आप पहले से ही ब्लड थिनिंग की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको जीरे का पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, जीरा इन दवाओं के प्रभाव को बढ़ा सकता है, जिससे शरीर के अंदर खून बहने या नीले निशान पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik, shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।