अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को घर में रहते हुए सुना होगा कि बच्चों को ठंडा पानी से नहाना चाहिए, इससे बच्चा मजबूत और ताकतवर बनेगा। इसी कारण बड़े बुजुर्ग खुद भी ठंडे पानी से ही नहाते हैं। अब सवाल है कि क्या यह सच में ऐसा होता है? क्या सच में ठंडा पानी से नहाने से शरीर को मजबूती मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है? इसका जवाब जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। इस बारे में रेनबो अस्पताल के डॉक्टर विभु कावत्रा जानकारी दे रहे हैं
एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्म पानी के मुकाबले में ठंडे पानी से नहाने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है। दरअसल जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो आपकी स्किन ठंडी हो जाती है और इसके परिणामस्वरूप शरीर का तापमान बढ़ जाता है इससे प्रक्रिया से रक्त संचार में सुधार होता है जो की इम्यून सिस्टम को ट्रिगर करता है, वहीं इससे व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा मिलता है। आपको बता दें कि व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-थायराइड ग्लैंड के सही से काम न करने पर नजर आते हैं ये 10 लक्षण
ठंडे पानी से नहाने से स्किन इन्फेक्शन से भी बचाव होता है। इसके अलावा जब शरीर ठंडा पानी के संपर्क में आता है तो यह सूजन को कम करने में मदद करता है। ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रेस हार्मोन में कमी आती है शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।
यह विडियो भी देखें
ठंडे पानी से नहाने से रक्त संचार में सुधार होता है, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को भी फायदा पहुंचाता है।
यह भी पढ़ें-चॉकलेट सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।