herzindagi
image

गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए और हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना चाहिए। पान, गोंद कतीरा और सौंफ के बीज समेत कुछ ठंडी चीजों को मिलाकर बनने वाली यह ड्रिंक, गर्मियों में लू से बचाने में मदद कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-04-24, 23:19 IST

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। तेज तापमान और चिलचिलाती गर्मी के बीच, डिहाइड्रेशन काफी आम होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, थकान लगना और सिर में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और शरीर को ठंडक व हाइड्रेशन देने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। गोंद कतीरा, सौंफ, इलायची और पान गर्मियों में शरीर को काफी फायदा दे सकते हैं। यहां हम आपको इन चीजों से बनने वाली एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर को ठंडक देती है और लू से बचा सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

गर्मियों में लू से बचने और शरीर को ठंडक देने में मदद करेगी यह देसी ड्रिंक

gond katira drink (2)

  • गर्मियों में गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देता है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है।
  • इस ड्रिंक को पीने से शरीर को ताकत मिलती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। गर्मियों में अक्सर पाचन खराब रहता है। ऐसे में यह पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है।
  • पान के पत्ते पेट को ठंडक देता है। इससे गैस, एसिडिटी और अपच दूर होती है। यह  संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है।
  • गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडक देता है। इससे पाचन बेहतर होता है और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।
  • इसमें फाइबर होता है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक देता है और पेट आसानी से साफ करने में मदद करता है। यह खून को साफ करने और दिमाग को शांत करने में मदद करता है।
  • सौंफ भी शरीर को नेचुरली ठंडा करने में मदद करती है। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है। यह शरीर की गर्मी से राहत दिलवाती है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और लू से बचाव होता है।
  • इलाचयी भी शरीर को ठंडक देने और डाइजेशन सुधारने में मदद करती है।

यह भी पढ़े- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू

घर पर कैसे तैयार करें गोंद कतीरा समर ड्रिंक?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

सामग्री

  • पान के पत्ते- 2-3 कटे हुए
  • गुलकंद- 1-2 टीस्पून
  • पानी- 1 गिलास
  • इलायची- 5
  • सौंफ के बीज- 1 टीस्पून
  • गोंद कतीरा- 2 टीस्पून (रात भर भिगोया हुआ)
  • दूध- 1 गिलास

यह विडियो भी देखें

विधि

  • पानी के साथ पान के पत्तों और गुलकंद को ब्लेंड कर लें।
  • सौंफ के बीज और इलायची को कुछ देर पानी को भिगो दें।
  • इसे अलग से ब्लेंड कर लें।
  • अब एक पैन में ब्लेंड की हुई चीजें को डालें।
  • इसमें गोंद कतीरा और 1 गिलास पानी मिलाएं।
  • इसे कुछ देर अच्छे से पकाएं और फिर छान लें।
  • अब 1 गिलास ठंडा दूध लें।
  • इसमें इसे मिला दें।
  • आपकी हेल्दी समर ड्रिंक तैयार है।


यह भी पढ़ें- गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका


गर्मियों में शरीर को ठंडक देने में यह ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।