पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होता है। इस दौरान महिलाओं को 3 से 7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है। अगर सामान्य ब्लीडिंग होती है, तो इसे नॉर्मल माना जाता है। लेकिन कई बार महिलाओं को या तो सिर्फ स्पॉटिंग होती है या बहुत ज्यादा हैवी ब्लीडिंग होती है, जो की एक चिंता का कारण है। अगर भी इस समस्या से जूझती हैं, तो हम आपके लिए एक्सपर्ट के बताया एक आयुर्वेदिक उपाय लाए हैं। डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने इस बारे में जानकारी दी है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
अनियमित ब्लीडिंग में कमाल कर सकता है लोध्रा
View this post on Instagram
एक्सपर्ट आइना के मुताबिक लोध्रा नाम की एक जड़ी बूटी इन समस्याओं में बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। लोध्रा एक शक्तिशाली जड़ी बूटी है, जिसे बरसों से महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका टेस्ट थोड़ा कसैला होता है, लेकिन फायदे कमाल के होते हैं। अगर किसी महिला को मासिक धर्म के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो यह उसे नियंत्रित करने में मदद करती है।
इसके अलावा आपके पीरियड्स के बीज में हल्की ब्लीडिंग और स्पॉटिंग होती है, तो यह जड़ी-बूटी इसे भी कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक गर्भाशय में बनने वाले फाइब्रॉयड के कारण अक्सर भारी रक्तस्राव और दर्द होता है। यह गर्भाशय के ऊतकों को मजबूत करने में मदद करती है।
यह हार्मोनल संतुलन में सुधार करती है इसे फाइटोएस्ट्रोजन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो एस्ट्रोजन के समान कार्य कर सकते हैं। इससे मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-ज्यादा खाकर भी कम किया जा सकता है वजन, जानिए क्या होती है वॉल्यूम ईटिंग
कैसे करें लोध्रा का सेवन?
- आप इसे पाउडर के रूप में ले सकती हैं।
- आप पाउडर ले रही हैं, तो एक चम्मच इसका सेवन करें।
- इसे शहद के साथ या गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं।
- बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार लें।
- इसे आप पीरियड्स के पहले दिन से 10वें दिन तक ले सकते हैं, खासकर जब आपको हैवी ब्लीडिंग की समस्या है।
- हल्के मामलों में इसे रोजाना लिया जा सकता है।
- किसी भी जड़ी बूटी का सेवन करने से पहले हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सक या डॉक्टर से कंसल्ट कर के लें। आप किसी हेल्थ कंडीशन से गुजर रही हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें
यह भी पढ़ें-कद्दू के बीज ज्यादा खाने से शरीर में क्या होता है? इसे कितनी मात्रा में खाना है सही
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों