रात में लगती है बार-बार भूख तो डाइट में शामिल करें ये 6 हेल्दी स्नैक्स, बढ़ते वजन को भी कर सेकेंगी कंट्रोल

हेल्दी डाइट को फॉलो करना मुश्किल काम नहीं है, लेकिन कई लोग अनहेल्दी आदतों की वजह से इसे फॉलो नहीं कर पाते हैं। गलत टाइम पर अनहेल्दी चीजों को खाने से न सिर्फ बीमारी बढ़ती है बल्कि आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं भूख कभी भी लग सकती है, इसके अलावा कई लोगों को बीच रात में खाने की क्रेविंग होती है, जिसके बाद वह चिप्स, बिस्कुल या फिर ऑयली चीजों का सेवन करने लगते हैं। देर रात स्नैक्स के रूप में इन चीजों का सेवन करने से न सिर्फ पेट खराब खराब हो सकती है बल्कि वजन भी बढ़ सकता है।
अगर आपको अक्सर देर रात भूख लगती है या फिर स्नैक्स के लिए क्रेविंग होती है, तो अपने कुछ हेल्दी होमेमेड चीजों को जरूर रखें। ऑयली या फिर जंक फूड खाने से नींद का प्रभावित होना, पेट डिस्टर्ब होना, और वजन बढ़ने जैसी कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं। आज हम बताएंगे कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स आइटमों के बारे में जिसे आप देर रात खा सकती हैं। यही नहीं इसमें कैलोरी और कार्बोहाइट्रेड की मात्रा भी बेहद कम होती है।
मुरमुरे
मुरमुरे में कैलोरी 56 और फैट की मात्रा 0 है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट 15 ग्राम और प्रोटीन 1.5 ग्राम है। ऐसे में आप चाहें तो देर रात स्नैक्स के रूप में इसे शामिल कर सकती हैं। हालांकि मार्केट में मिलने वाली भेलपूरी बहुत पसंद की जाती है, लेकिन आप मार्केट की इन चीजों को खाने के बजाय घर पर ही मुरमुरे से भेलपूरी बना सकती हैं। मुंगफली, मुरमुरे, प्याज, टमाटर, नींबू का रस, और काला नमक मिक्स कर आप हेल्दी भेलपूरी बना सकती हैं। हालांकि देर रात स्नैक्स के रूप में खा रही हैं तो अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें, इससे कब्ज भी हो सकती है।
मखाना
वेट लॉस के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है मखाना। एक कटोरी मखाने में कौलोरी 90 और फैट 0 है। लाइट स्नैक्स के लिए मखाना बेस्ट है, ऐसे में देर रात खाने के लिए आप इसे चुन सकती हैं। आप चाहें तो इसे स्टोर भी कर सकती हैं इसके लिए आप इसे कढ़ाई में रोस्ट कर लें और काला नमक मिक्स कर दें। अब मखाने को किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें, रात में जब भी आपको स्नैक्स की क्रेविंग हो तो इसे खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए रामबाण है हरा लहसुन, जानें इसके फायदे
होममेड पॉप कॉर्न
हेल्दी स्नैक्स के रूप में होममेड पॉप कॉर्न भी बेस्ट है, क्योंकि एक कटोरी पॉप कॉर्न में 70 कैलोरी और फैट 2 ग्राम होता है। बात करें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की तो उसकी मात्रा 15 ग्राम और 9 ग्राम है। अगर आपको रात में बार-बार भूख लगती है तो पॉप कॉर्न खा सकती हैं। इससे पेट भी जल्दी भर जाता है और घर पर बनाना भी आसान है। कूकर में आप पॉप कॉर्न आसानी से बना सकती हैं और स्टोर भी कर सकती हैं।
रोटी और पीनट बटर
रात में अगर अधिक भूख लग रही है तो पीनट बटर और रोटी खा सकती हैं। कोशिश करें कि पीनट बटर और रोटी दोनों ही घर की बनी हुई हों। रोटी पर पीनट बटर को लगा कर रोल कर लें और फिर खाएं। इससे भूख भी मिट जाएगी और पेट भी डिस्टर्ब नहीं होगा। इसमें कैलोरी की मात्रा 180 और फैट 10 ग्राम है। वहीं कार्बोहाइड्रेट 20 और प्रोटीन की मात्रा 10 ग्राम है। आप चाहें तो स्नैक्स के रूप में रोस्टेड पीनट को भी खा सकती हैं।
चॉकलेट दूध
टोन्ड मिल्क में एक चम्मच कोको पाउडर मिक्स करके आप इसे पी सकती हैं। मीठा बनाने के लिए आप इसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। रात में खाने को लेकर क्रेविंग हो रही है और आपके पास कुछ नहीं है तो यह एक हेल्दी ऑप्शन है। इसमें कैलोरी 150 और फैट की मात्रा 9 ग्राम है।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में खाना पचाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स
हेल्दी स्नैक्स के रूप में आप ओट्स मिल्क का भी सेवन कर सकती हैं। अगर आप खाने के बजाय हेल्दी ड्रिंक बनाना चाहती हैं तो ओट्स को रोस्ट करने के बाद दूध के साथ इसे ब्लेंड कर लें। इस तरह पीना कई लोगों को काफी पसंद है, पेट भरने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। वहीं एक बाउल ओट्स मिल्क में कैलोरी 180 और फैट 10 ग्राम होता है।
अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।