herzindagi
is cold coffee bad

गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदेह? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में हम सभी ठंडी चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं। कई लोगों को गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीना अच्छा लगता है। लेकिन, क्या यह सेहत के लिहाज से सही है?
Editorial
Updated:- 2024-06-24, 16:03 IST

तेज गर्मी ने इन दिनों सभी को परेशान किया हुआ है। गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखन के लिए, ठंडी तासीर वाली चीजों को खाना चाहिए। हम सभी इस मौसम में ठंडी चीजों को खाना-पीना पसंद करते हैं। गर्मियों में ठंडे ड्रिंक्स के कई ऑपशन्स मिल जाएंगे। छाछ, गन्ने का रस, शेक और भी कई चीजें हैं, जो चिलचिलाती गर्मी में आपको राहत दे सकती हैं। गर्मियों में लोग कोल्ड कॉफी भी चाव से पीते हैं। लेकिन, क्या इसे पीना सेहत के लिए, फायदेमंद है या नुकसानदेह, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदेह? (Is cold coffee bad for health?)

cold coffee in summer

  • गर्मियों में ज्यादा कोल्ड कॉफी का सेवन आपको बीमार कर सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा कोल्ड कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। 
  • डिहाइड्रेशन की वजह से गर्मियों में आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन की वजह से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं।
  • ज्यादा कोल्ड कॉफी पेट से जुड़ी दिक्कतों का कारण बन सकती है। कोल्ड कॉफी पीने में ठंडी होती है। लेकिन, इसकी तासीर ठंडी नहीं होती है। कोल्ड कॉफी ज्यादा पीना गट हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है।
  • इसका ज्यादा सेवन करने से नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको लिमिट में इसका सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप कोल्ड कॉफी में शक्कर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और इससे वजन पर भी असर होता है।
  • इसमें मौजूद कैफीन के कारण, नींद आने में भी मुश्किल हो सकती है।
  • कोल्ड कॉफी के अधिक सेवन से शरीर में वात और पित्त का बैलेंस भी बिगड़ सकता है। इससे हार्मोनल बैलेंस पर भी असर होता है।
  • इसे बहुत अधिक पीने से बीपी लेवल पर भी असर होता है।

गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीने का सही तरीका (Side effects of drinking cold coffee everyday)

cold coffee good or bad

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, आप दिन में एक बार कोल्ड कॉफी लें।
  • इसे आप दोपहर से पहले लें और इसमें चीनी की मात्रा बहुत कम लें।
  • कॉफी भी बहुत अधिक मात्रा में न मिलाएं। 
  • इसे पीने से 1 घंटा पहले पानी जरूर पिएं।

 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खाना पचाने में होती है मुश्किल? रोज खाएं ये 3 चीजें

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।