Healthy Digestion: नट्स में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, विटामिन्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। हेल्दी रहने के लिए कई तरह के नट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। नट्स को ज्यादातर लोग भिगकर खाते हैं। नट्स आपको तुरंत एनर्जी देते हैं। कई तरह की बीमारियों में भी इन्हें खाना फायदेमंद माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स और नट्स को भिगोने के से उनके गुण और अधिक बढ़ जाते हैं, उन्हें पचाना भी आसान हो जाता है और आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में मिलते हैं। लेकिन अच्छे डाइजेशन और वेट लॉस के लिए ड्राई फ्रूट्स को भिगोने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
नट्स को भिगोने का सही तरीका (How to soak Nuts)
- आयुर्वेद में बताया गया है कि नट्स गुणों से भरपूर होते हैं, लेकिन ये भारी होते हैं। इसलिए इन्हें पचाना मुश्किल होता है।
- नट्स में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर अधिक होता है, यही कारण है कि इन्हें डाइजेस्ट करना आसान नहीं होता है।
- इसके साथ ही नट्स की तासीर भी गर्म होती है।
- नट्स को हमेशा 6-8 घंटे भिगोकर ही खाना चाहिए।
- इन्हें आप एक रात भी भिगोकर रख सकती हैं।
- भिगोने से इनकी तासीर बदल जाती है।
- भीगे हुए नट्स से फाइटिक एसिड और टैनिन बाहर निकल जाते हैं, जो आमतौर पर इनके छिलके में होते हैं। इसके बाद इनसे पूरा पोषण पाना आसान हो जाता है।
- हालांकि, भीगे हुए नट्स को भी लिमिट में खाना चाहिए।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, नट्स में लगभग 80 प्रतिशत फैट होता है। इसलिए इन्हें ज्यादा खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ये 5 नट्स आपको रखते हैं सेहतमंद, रोजाना भिगोकर खाएं
नट्स किस समय खाएं? (When we should eat nuts)
एक्सपर्ट के मुताबिक, नट्स को रोज सुबह खाली पेट खाना चाहिए। आप रात भर नट्स को भिगोकर रखें और सुबह इन्हें छीलक खाएं। हालांकि, नट्स को आप मिड मिल या स्नैक्स के तौर पर भी खा सकती हैं। लेकिन रोज सुबह खाली पेट नट्स खाने से आपको पूरा पोषण और दिनभर के लिए पर्याप्त एनर्जी (एनर्जी से भरपूर स्नैक्स) मिलती है।
यह भी पढ़ें-Soaked Nuts: भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों