herzindagi
healthy breakfast for weight loss

Poha for Weight Loss: पोहा खाकर कम करें 5 किलो वजन, जानें कैसे?

पोहा न्यूट्रिशन्स से भरपूर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो इसे खाकर आप लगभग 5 किलो तक वजन कम कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-09-11, 10:30 IST

Healthy Breakfast: वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। अगर आप सही ब्रेकफास्ट लेती हैं, तो इससे न केवल दिनभर के लिए शरीर में एनर्जी बनी रहती है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिल सकती हैं। कुछ लोग वजन कम करने के लिए सुबह के नाश्ते को स्किप कर देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इससे वजन कम होने के बजाय और बढ़ सकता है। वजन कम करने के लिए पोहा एक हेल्दी ऑप्शन है लेकिन आपको इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से खाना होगा। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पोहा खाकर कैसे कम करें वजन?

what kind of diet is best for losing weight

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, वेट लॉस के लिए पोहा एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन आपको वेट लॉस के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि हेल्दी ऑप्शन्स पर ही ध्यान देना चाहिए।
  • अगर वेट लॉस में मुश्किल आ रही है, तो इसका सबसे बड़ा कारण मेटाबॉलिज्म का सही न होना है, ऐसे में आपको मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने पर ध्यान देना चाहिए।
  • पोहे में आयरन, फास्फोरस,  विटामिन सी, विटामिन ए और कार्ब्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए यह वेट लॉस के लिए अच्छा विकल्प है।
  • पोहे में फाइबर बहुत अधिक होता है। यह कब्ज को दूर करता है।
  • इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है।
  • पोहा पचाने में बहुत आसान होता है। जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर होता है, उन्हें डाइट में पोहा जरूर शामिल करना चाहिए।
  • ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ ब्रेकफास्ट में ही पोहा खा सकती हैं, इसे आप डिनर या शाम के नाश्ते में भी खा सकती हैं।

यह भी पढ़ेे- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह

वेट लॉस के लिए कैसे बनाएं पोहा?

how to lose kg in  days diet

  • वेट लॉस के लिए पोहा बहुत कम तेल में बनाएं।
  • कोशिश करें कि ऑलिव ऑयल या कम मात्रा में घी लें।
  • इसमें खूब सारी सब्जियां डालें।
  • प्रोटीन के लिए आप इसमें पनीर (कच्चा पनीर खाने के फायदे) भी डाल सकती हैं।
  • हेल्दी फैट्स के लिए आप इसमें मूंगफली या फिर काजू भी डाल सकती हैं।
  • पोहा भी आपको एक क्वॉर्टर प्लेट ही खाना है। पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें।
  • पोहे को स्टीम में पकाने की कोशिश करें। यह ज्यादा हेल्दी होता है।

यह भी पढ़ें-  पोहा खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।