पोहा केवल इंदौर में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में फेमस है। ज्यादातर लोग नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं। पोहा बनाने में भी काफी आसान होता है। पोहा न केवल टेस्टी होता है, बल्कि शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर करती हैं। चलिए उन्हीं से जानते हैं पोहा खाने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।
 पोहा को पारबॉयल किया जाता है, फिर धूप में सुखाया जाता है। इसके बाद, फ्लैट करके पोहा बनता है। इस प्रोसेस में फर्मेंटेशन होता है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट डाइजेस्ट होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। गट हेल्थ खराब होने पर पेट संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इनमें अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए आपको पोहा खाना चाहिए।

 खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक सामान्य समस्या बन गई है। शुगर से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। पोहा खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, क्योंकि पोहा में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड स्ट्रीम में शुगर के फ्लो को धीमा कर देता है।

इसे भी पढ़ें: Expert Tips : क्या सच में पोहे से होता है वजन कम, जानें
View this post on Instagram
शरीर में खून की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। क्या आप जानती हैं कि पोहा में आयरन पाया जाता है। खून की कमी के कारण एनीमिया बीमारी हो जाती है। अगर आप गर्भवती महिला हैं, तो आपको पोहा का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी न हो, ऐसे में आपको पोहा का सेवन करना चाहिए। यही नहीं, पीरियड्स के दौरान भी पोहा खाने से फायदा होता है।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए खाएं ये फूड्स, सेहत रहेगी बेहतर
आजकल बढ़ता वजन एक गंभीर समस्या बन गया है। मोटापे के कारण शरीर को तरह-तरह की बीमारियां लग जाती हैं। इसलिए कहा जाता है कि वजन को कंट्रोल करना चाहिए। लंबाई के हिसाब से वजन होना चाहिए। अगर आप वेट लॉस के लिए तरह-तरह के उपाय आजमा चुकी हैं, तो इस बार आपको पोहा को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। पोहा में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे शरीर में फैट नहीं बनता है। साथ ही, पोहा में फाइबर पाया जाता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में जब आप ज्यादा खाना नहीं खाएंगी, तो वजन भी नहीं बढ़ेगा।
वजन कम करने के लिए आपको केवल क्वार्टर प्लेट पोहा का सेवन करना चाहिए। साथ ही यह आवश्यक नहीं है कि आप केवल नाश्ते में ही पोहा खाएं। शाम के दौरान स्नैकिंग के रूप में आप पोहा खा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।