क्या आपके बच्चे की उम्र 8 से 18 साल के बीच है, क्या आपको लगता है कि आपकी छोटी हाइट का असर आपके बच्चे की ग्रोथ पर भी पड़ सकता है? अगर हां, तो परेशान न हों। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जो 18 साल की उम्र तक बच्चों की हाइट को नेचुरली बढ़ाने में मदद कर सकता है। इस नुस्खे में इस्तेमाल की गई सभी चीजें ग्रोथ हार्मोन को बढ़ा सकती हैं। इस पाउडर के बारे में हमें डाइटिशियन मनप्रीत बता रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
ग्रोथ हार्मोन बढ़ाने वाला पाउडर
यह पाउडर घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इसके कोई साइड-इफेक्ट्स भी नहीं हैं।
सामग्री
- अलसी के बीज - 1 चम्मच
- बादाम - 10
- अखरोट - 5-6
- कद्दू के बीज - 1 चम्मच
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 1 चम्मच
- खजूर का पाउडर - 1 चम्मच
- कोको पाउडर - 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले, एक तवे पर अलसी के बीज, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और नारियल को हल्का भून लें।
- अब इन सभी भूनी हुई चीजों को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- इस पाउडर में खजूर का पाउडर और कोको पाउडर मिलाएं।
- तैयार पाउडर को एक एयरटाइट जार में भरकर रख लें।
हाइट बूस्टिंग पाउडर का सेवन कैसे करें?
रोजाना रात को सोने से पहले, एक चम्मच पाउडर को गर्म दूध या पानी में मिलाकर बच्चे को पीने के लिए दें। इसे रात में खाने से ग्रोथ हार्मोन को सबसे ज्यादा मदद मिलती है, क्योंकि ग्रोथ हार्मोन सोते समय ज्यादा बनते हैं।
पाउडर में शामिल सामग्री के फायदे
- अखरोट- इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मेलाटोनिन होता है, जो हार्मोन को बैलेंस करता है और अच्छी नींद लाता है।
- अलसी के बीज- ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं।
- बादाम- बादाम में आर्जिनिन नामक तत्व होता है, जो ग्रोथ हार्मोन को नेचुरली बनाने में मदद करता है।
- कद्दू के बीज- ये जिंक से भरपूर होते हैं, जो ग्रोथ हार्मोन के संश्लेषण और हड्डियों की ग्रोथ के लिए जरूरी है।
- नारियल- इसमें हेल्दी फैट और मिनरल्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ग्रोथ के लिए जरूरी एनर्जी देते हैं।
- खजूर का पाउडर- यह एनर्जी और मिनरल्स का नेचुरल स्रोत है, जो शरीर के टिश्यू को बनाने में मदद करता है।
- कोको पाउडर- इसमें मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
हाइट बूस्टिंग पाउडर के फायदे
- नेचुरल ग्रोथ हार्मोन को बूस्ट करता है।
- हड्डियों और मांसपेशियों की ग्रोथ में मदद करता है।
- नींद की क्वालिटी और हार्मोनल बैलेंस को बेहतर बनाता है।
- मेटाबॉलिज्म और एनर्जी में सुधार करता है।
- यह पाउडर 100 प्रतिशत नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है।
आप भी अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए यह पाउडर खाने के लिए दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों