Acidity Problem Solution: एसिडिटी की समस्या को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

How To Cure Acidity Instantly: एसिडिटी अब एक आम समस्या बन गई है। इसमें शरीर में एसिड बन जाता है, जिसके कारण पेट में दर्द होने लगता है। बाजार नें एसिडिटी की समस्या को कम करने के लिए कई दवाइयां और सीरप मौजूद हैं। ये असर तो करती हैं लेकिन कई बार इनके साइड इफेक्ट्स खतरनाक होते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो आपको इसके लिए नेचुरल चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें हमें कुछ चीजें बताई हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है।
एसिडिटी के कारण (Causes Of Acidity)
- चटपटा खाने के कारण भी एसिडिटी हो जाती है।
- कैफीन के अधिक सेवन से भी एसिडिटी होने लगती है।
- जो लोग ज्यादा अल्कोहल और स्मोकिंग करते हैं, उन्हें भी एसिडिटी की समस्या हो जाती है।
- मोटापा और स्ट्रेस भी इस परेशानी को उजागर करता है।
जीरा से मिलेगी राहत (How To Use Cumin Seeds For Acidity)
खाने का तरीका
- 1 कप पानी में 1 चम्मच जीरा को अच्छे से उबाल लें।
- जब यह उबल जाए, यानि जब पानी का रंग बदलने लगेगा तब गैस बंद कर दें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। (जीरा के फायदे)
- फिर छलनी की मदद से बोतल में छान लें।
- खाने के बाद जीरा का पानी पिएं।
- आप चाहें तो जीरा का पाउडर बनाकर भी इसे पानी में डालकर पी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: एसिडिटी दूर करने के 3 सिंपल तरीक़े, जल्द मिलेगी राहत
अदरक (How To Use Ginger For Acidity)
खाने का तरीका
- अदरक को धोकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- अब एक कप पानी में इसे उबालने के लिए रख दें।
- जब यह उबल जाए तब इसे गुनगुना करके पी लें।
- इससे एसिडिटी में राहत मिलेगी।
- आप चाहें तो अदरक को कद्दूकस करके इसके रस को पी सकती हैं। यह ज्यादा कड़वा लगे तो इसमें गुड़ मिला लें।
इसे भी पढ़ें:यूरिक एसिड बढ़ जाने पर भूल से भी ना खाएं यह हेल्दी फूड्स
छाछ (Is Buttermilk Good For Acidity)
खाने का तरीका
- छाछ में चुटकीभर काला नमक डालें।
- फिर 1 चम्मच धनिया के पत्ते डालें।
- अब इसे पी लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।