हर दूसरे दिन चेहरे पर निकल आते हैं एक्ने, पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें...चेहरे पर आएगा निखार

क्या आपके चेहरे पर हर दूसरे दिन एक्ने निकल आते हैं...क्या आपका चेहरा अपनी चमक खो रहा है और हार्मोनल उतार-चढ़ाव ने आपको परेशान किया है, अगर ऐसा है तो आपको पानी में एक्सपर्ट की बताई इन 2 चीजों को मिलाकर पीना चाहिए। 
image

चेहरे पर हर दूसरे दिन एक्ने निकल आना...यह एक ऐसी दिक्कत है, जिससे काफी महिलाएं परेशान करती हैं। एक्ने के निशान को कम करने या इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर महिलाएं स्किन केयर रूटीन में बदलाव करती हैं। लेकिन, असल में एक्ने के कारणों को समझना बहुत जरूरी है। शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस और खान-पान से जुड़ी दिक्कतों के कारण चेहरा अपनी चमक खोने लगता है और एक्ने परेशान करते हैं। इसलिए, इसे दूर करने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है। जब शरीर अंदर से हेल्दी होगा, टॉक्सिन्स जमा नहीं होंगे और हार्मोन्स बैलेंस होंगे, तो स्किन हेल्दी होगी और चेहरे पर निखार आएगा। पानी में एक्सपर्ट की बताई 2 चीजों को मिलाकर पीने से स्किन हेल्थ मे सुधार होगा। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

एक्ने कम करके चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगी यह हेल्दी ड्रिंक

homemade drink for acne and dull skin

  • काली किशमिश और केसर का यह पानी एक्ने को कम करने, स्किन की डलनेस दूर करने और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
  • इससे एक्ने दूर होते हैं और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है, चेहरे पर निखार आता है और स्किन टोन एक जैसी होती है।
  • इससे डाइजेशन में सुधार होता है, ब्लोटिंग कम होती है और पीएमएस से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। यह आयरन से भरपूर होती है और कमजोरी दूर करती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो इसका सेवन फायदेमंद रहेगा।
  • इससे पीरियड्स हेल्दी होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। काली किशमिश यानी मुनक्के, एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी त्वचा को और चमकदार बनाते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, एजिंग और एक्ने कम होते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इससे स्किन की सूजन कम होती है।
  • केसर का पानी पीने से मुंहासों (एक्ने) दूर होते हैं और स्किन से जुड़ी अन्य दिक्कतें भी कम होती हैं। यह ड्रिंक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और इससे स्किन हेल्दी होती है।
  • यह ड्रिंक त्वचा की रंगत में भी सुधार करती है। इससे पाचन में सुधार होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

घर पर कैसे करें इसे तैयार?

  • 4-5 काली किशमिश लें।
  • इसमें 2-3 केसर के धागे डालें।
  • इसे रातभर 1 कप पानी में भिगो दें।
  • आपको इसे कम से कम 5-6 घंटे भिगोना है।
  • इसे अगली सुबह खाली पेट पिएं और किशमिश खा लें।
  • आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें कैसे करें एक्ने-प्रोन स्किन की देखभाल

एक्ने को कम करने में यह हेल्दी ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP