दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए हेल्दी और फिट रहने के लिए दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। बच्चों के लेकर बूढ़ों के लिए रोजाना दूध का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानती हैं दूध के साथ मखाने का सेवन करना आपके लिए किसी रामबाण की तरह साबित हो सकता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर मखाना भी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। दूध में मखाने डालकर खाने से खून की कमी, कब्ज, हड्डियों, स्ट्रेस जैसी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। दूध के साथ मखाना खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, यह हमें क्लीनिकल न्यूट्रिशियनिस्ट अभिलाषा वी ने बताया है। अभिलाषा वी, क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, बेंगलुरू में चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशियनिस्ट हैं।
दूध के साथ मखाना खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर
एक्सपर्ट के मुताबिक, मखाना में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं दूध को कैल्शियम और कई विटामिन्स का सोर्स माना जाता है। ऐसे में यह दोनों ही न्यूट्रिएंट्स के पॉवरहाउस हैं जो हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
वजन कंट्रोल करने में मदद
मखाना में कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा पाए जाते हैं। ऐसे में इसकी गिनती वजन कंट्रोल करने वाले बेहतरीन स्नेक्स में होती है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से पाचन धीरे होता है और आप लंबे समय तक भरा महसूस करते हैं। इसकी वजह से कैलोरी के सेवन में कमी आती है। दूध के साथ मखाना का सेवन करना लंबे समय तक पेट भरे होने की फीलिंग देता है।
इसे भी पढ़ें- गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
पाचन में करे मदद
मखाना में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, जो पाचन में मदद करता है। मखाना का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट आसानी से साफ होता है। दूध में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। दूध के साथ मखाना का सेवन करना पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद
मखाना में सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर रेगुलेट होने में मदद मिलती है और दिल की सेहत भी बनी रहती है। साथ ही इसमें ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। दूध भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है, खासकर लो-फैट और स्किम मिल्क। दूध और मखाना का सात सेवन करना दिल को बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है।
एनर्जी लेवल करे बूस्ट
कार्बोहाइड्रेट कंटेंट की मात्रा ज्यादा होने की वजह से मखाना को एनर्जी का बेहतरीन सोर्स माना गया है। वहीं दूध में लैक्टोस और नेचुरल शुगर मौजूद होता है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। मखाना और दूध का साथ सेवन करना आपको एनर्जी से भर सकता है। दूध के साथ मखाने का सेवन सुबह के समय और एक्सरसाइज करने से पहले खूब फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको मालूम है ठंडा दूध पीने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं?
नींद करे बेहतर
मखाना में कई तरह के एमिनो एसिड मौजूद होते हैं, जो नींद की क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं। दूध और मखाना का साथ सेवन करने से रिलेक्स करने में मदद मिलती है और नींद बेहतर होती है। रात के समय दूध और मखाना का सेवन करना अच्छी नींद के लिए फायदेमंद हो सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, दूध के साथ मखाना का सेवन करना खूब न्यूट्रिशियस और सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी एक लाइट और स्वादिष्ट मील्स में गिनती होती है। अब आप दूध के साथ मखाने खाने के फायदे जान ही गई होंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों