Suran: हमारे भारत देश में कई तरह की सब्जियां खाई जाती है। इनमें से कुछ से आप परिचित होंगे और कुछ के बारे में आपको जानकारी नहीं होगी। आज हम आपको ऐसी ही एक सब्जी के बारे में बता रहे हैं जिसके ढेरों फायदे हैं। इसका नाम है सूरन। लोग इसे कई अलग-अलग नाम से जानते हैं। जैसे जिमीकंद,याम, Elephant Foot Yam। सेहत के लिहाज से यह काफी ज्यादा फायदेमंद है इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स होते हैं। आईए जानते हैं इसके सेवन से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
सूरन के सेवन के फायदे
- अगर आप वजन घटा रहे हैं तो आप अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें। इसमें उच्च फाइबर की मात्रा होती है और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
- फाइबर की मौजूदगी की वजह से इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और ऐसे आप ओवर ईटिंग से भी बच जाते हैं।हालांकि ध्यान रहे आप जब भी इसकी सब्जी खाएं तो इसमें तेल की मात्रा कम हो,आप इसे डीप फ्राई न करें वरना यह वजन घटाने में मददगार नहीं हो सकता है।
- अगर आप एनीमिया से पीड़ित है तो आप अपनी डाइट में सूरन की सब्जी जरूर शामिल करें, क्योंकि इसमें आयरन और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है। इससे खून की कमी पूरी की जा सकती है।
- इसका सेवन करने से ब्रेन फंक्शन सही होता है। दरअसल इसमें डायोसजेनिन होता है, जो न्यूरॉन विकास को बढ़ावा देता है और याददाश्त बेहतर करने में मदद करता है। इसके सेवन से तनाव जैसी समस्या में भी आराम मिलता है। (मूड स्विंग से ऐसे पाएं आजादी)
- सूरन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में यह बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल बवासीर कब्ज की वजह से होता है और सूरन में फाइबर की मौजूदगी बाउल मूवमेंट को सही करता है। मल को मुलायम बनाता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और बवासीर में भी काफी आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें-इन 5 तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सूरन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह लो ग्लिसमिक इंडेक्स वाली सब्जी है जो शुगर स्पाइक को रोक सकता है। यह इन्सुलिन प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है।
- सूरन में पोटेशियम की मात्रा होती है जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इससे हृदय रोग का खतरा भी काम होता है। (ऐसे जानें आपका दिल हेल्दी है या नहीं)
यह भी पढ़ें-कम खाने के बाद भी नहीं घट रही पेट की चर्बी? यह मैजिकल पाउडर कीजिए ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों