कम खाने के बाद भी नहीं घट रही पेट की चर्बी? यह मैजिकल पाउडर कीजिए ट्राई

आप भी बेली फैट की वजह से स्ट्रेस में रहते हैं तो यह मैजिकल पाउडर ट्राई कीजिए,कुछ ही दिनों में फायदा मिल सकता है।
Updated:- 2023-11-30, 17:47 IST
What powder helps lose belly fat

Belly Fat: पेट की जिद्दी चर्बी अक्सर शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। इससे आपकी ओवरऑल लुक पर असर पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग एक से बढ़कर एक नुस्खा आजमाते हैं। अगर आप भी पेट की चर्बी कम करने की कोशिश कर रही है तो आप डाइट में एक खास तरह के पाउडर को शामिल करें। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डाइटिशियन मनप्रीत कालरा

बेली फैट घटाने के लिए पाउडर बनाने की सामग्री

  • मेथी-पाउडर दो टेबल स्पून
  • सौंफ- पाउडर दो टेबल स्पून
  • ड्राई जिंजर पाउडर -दो टेबल स्पून
  • दो दालचीनी स्टिक- पिसी हुई
  • आधा चम्मच- रॉक साल्ट
  • नींबू- वैकल्पिक

यह भी पढ़ें-दिवाली के बाद बॉडी डिटॉक्स और वेट लॉस के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान

ऐसे करें पाउडर का इस्तेमाल

  • इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें और एयर टाइट कंटेनर में पैक कर लें।
  • हर रोज इस मैजिकल पाउडर  को एक गिलास गर्म पानी में डेढ़ चम्मच डाल कर मिलाएं।
  • स्वाद के लिए इसमें आप आधा नींबू निचोड़ कर मिश्रण को अच्छे से चलाएं।
  • ज्यादा फायदा पाने के लिए इसे हर रोज लंच से पहले पिएं।

बेली फैट घटाने वाले पाउडर के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • दालचीनी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को मेंटेन करने में मदद करती है। यह अंततः वजन कम करने में मदद करती है।
  • मेथी फाइबर से भरपूर होती है जो शुगर को धीमी गति से रिलीज करने में सक्षम बनाता है। यह पेट और एडिपोस टिश्यू से जिद्दी फैट को जलाने में भी मदद करता है।
  • सौंफ का सेवन करने से शरीर में विटामिन और खनिज अवशोषण में सुधार होता है, जिससे फैट स्टोरेज को कम करने में मदद मिलती है। यह ब्लड शुगर के स्तर को रेगुलर करके क्रेविंग को भी काम करता है।
  • रॉक सॉल्ट फैट्स को इकट्ठा होने से रोकता है।
  • अदरक भी फैट्स बर्न करने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है जो पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है।

 यह भी पढ़ें-Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।