नाश्ते में दही-चूड़ा खाने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे

मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा बहुत ही चाव से खाया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे नाश्ते में खाने से आपको कितने सेहत लाभ मिल सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-27, 11:30 IST
what is the benefits of eating dahi chura

Dahi Chura:मकर संक्रांति खास दिन पर दही चूड़ा का सेवन किया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। बिहार, झारखंड और यूपी के लोग दही चूड़ा का सेवन खासतौर पर करते हैं। यह खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है इसकी खास बात यह है कि इसमें मिठास के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। आम दिनों में भी इसे नाश्ते के तौर पर खाकर हेल्थ को फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे

नाश्ते में दही-चूड़ा खाने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे (health benefits of eating dahi chura)

dahi chura

  • दही चूड़ा का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है। क्योंकि, दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होती हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करते हैं। वहीं चूड़ा में फाइबर होता है। अगर आप इसे नाश्ते में खाते हैं तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और आपका पेट साफ हो सकता है।
  • अगर आप वेट लॉस जर्नी में दही चूड़ा को नाश्ते में शामिल करते हैं तो इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल इसे खाने से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर होता है और यह कार्बोहाइड्रेट का भी बढ़िया स्रोत है। इसमें प्रोटीन भी होता है जो कि लंबे वक्त तक आपको ओवर ईटिंग करने से रोकता है।
  • दही चूड़ा का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व आपको मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-बढ़ गया है यूरिक एसिड? इन फूड्स की मदद से हो सकता है कंट्रोल

dahi chura on makar sankranti

  • जो लोग नाश्ते में उच्च ऊर्जा चाहते हैं और कैलोरी का सेवन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे खाने से आप लंबे वक्त तक एनर्जेटिक फील कर सकते हैं।
  • दही चूड़ा का सेवन करने से आपकी हड्डियों को भी मजबूती मिल सकती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम भी होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है।

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP