खजूर एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स में शुमार है। अक्सर हम मीठे की क्रेविंग हेल्दी तरीके से दूर करने के लिए खजूर का सेवन करते हैं, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है। वहीं, खजूर खाने के बाद उसके बीज बेकार समझ कर फेंक देते हैं। क्या आप भी यही गलती करते हैं? अगर हां, तो ऐसा करना बंद कर दें,क्योंकि खजूर के बीज आपके बहुत काम आ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
खजूर के बीज के फायदे
खजूर के बीज का सेवन करने से दिल को फायदा पहुंच सकता है। दरअसल, इसमें पॉलीफेनोल्स और ओलिक एसिड होते हैं, जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक का जोखिम कम हो सकता है।
खजूर का बीज आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे डाइजेशन बेहतर बनता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है।
हम सब जानते हैं की सुबह के वक्त कैफीन का सेवन नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप खजूर के पाउडर की कॉफी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
खजूर के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान जैसे क्रॉनिक बीमारियां, बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-हेल्दी होती है हरी मटर, लेकिन इन लोगों को खाने से करना चाहिए परहेज
इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक भी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।
इसके अलावा ये बीज वेट लॉस जर्नी में आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। हाई फाइबर होने के कारण आपको तृप्ति प्रदान करता है,जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को भी फायदा पहुंचाते हैं।
कैसे करें खजूर के बीज का सेवन?
- खजूर के बीज को भूनकर कर पाउडर बना लें।
- इसे दूध के साथ या शेक के साथ पिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-टोफू खाने के ये 3 फायदे नहीं जानते होंगे आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों