herzindagi
What are the  benefits of curry leaves

स्वाद ही नहीं, सेहतमंद भी है करी पत्ते की चटनी

क्या आपको मालूम है कि आप करी पत्ते की चटनी का सेवन करके भी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। इस चटनी से सेहत को खूब फायदा पहुंचता है।
Editorial
Updated:- 2024-02-13, 14:46 IST

हमारे किचन में एक से बढ़कर एक चीजें मौजूद होती हैं जो न सिर्फ आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखे से लेकर उनकी रोकथाम में भी आपकी मदद करता है। इन्हीं में से एक है करी पत्ता। ये साउथ इंडियन डिश की एक बहुत ही जरूरी सामग्री है। इससे स्वाद और सुगंध तो बढ़ता ही है सेहत को भी खूब फायदा पहुंचाता है।  आप भी अपनी डाइट में करी पत्ते की चटनी शामिल करके फायदा उठा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद है करी पत्ते की चटनी (curry leaves chutney)

Does eating curry leaves reduce cholesterol

  • करी पत्ते की चटनी खाने से खून की कमी दूर हो सकती है। दरअसल यह आयरन का समृद्ध स्रोत है। वहीं इसमें फोलिक एसिड होता है जो आय़रन का बेहतर अवशोषण करता है। इसमें विटामिन सी भी होता है यह भी आयरन को अवशोषित करने में मदद कर सकता है।
  • करी पत्ते में ऐसे गुण होते जो इंसुलिन की एक्टिविटी को बढ़ावा देता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं इसमें फाइबर भी होता है जो शुगर स्पाइक से बचाता है।
  • करी पत्ते की चटनी खाने से डाइजेशन दुरुस्त हो सकता है।इसमें फाइबर की अधिकता होती है जो मल त्याग को आसान बनाता है। इससे इंटेस्टाइन में गुड बैक्टीरिया बढ़ता है।कब्ज और गैस से छुटकारा मिलता है।
  • करी पत्ते की चटनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकने में मदद करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। वहीं फाइबर होने के चलते हैं कोलेस्ट्रॉल ये वेस्ट मटेरियल की तरह मल त्याग के वक्त निकल जाता है।

यह भी पढ़ें-इन गलतियों से महिलाओं में कम होती है फर्टिलिटी

Curry Leaves Recipe

  • वहीं इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की सेहत का ख्याल रखता है। ये रोशनी में सुधार करने के साथ ही रेटिना को हेल्दी रखने में मददगार है।
  • वहीं इसमें पाए जाने वाले विटामिन और एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और संक्रमण के खतरे को कम कर आपको बीमार होने से बचाते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

यह विडियो भी देखें

image credit-Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।