आलिया भट्ट को दही-चावल खाना है बेहद पसंद, वेट लॉस के लिए आप भी खाएं

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस के साथ-साथ डाइट का भी पूरा ध्यान रखते है। इसलिए उनकी कोशिश होती है कि उनकी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल हो। इसलिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को साउथ इंडियन फूड बहुत पसंद है? आपको लग रहा होगा, क्यों? तो हम आपको बता दें, ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर साउथ इंडियन डिशेज को कम ऑयल में तैयार किया जाता है, और इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। आलिया भट्ट उनमें से एक हैं, जिनका साउथ इंडियन फेेेेेेवरेट फूड है और उन्हें दही चावल खाना बहुत पसंद है। जी हां आलिया को जल्दी से पचने वाला दही चावल बहुत पसंद है। वह दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार इस डिश को खाना पसंद करती हैं। हालांकि दही चावल एक फेमस साउथ इंडियन डिश है, जिसे सभी बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आलिया की इस फेवरेट डिश में हेल्थ के कई फायदे छिपे हुए हैं। तो चलिए, आपको रोज दही चावल खाने के फायदों के बारे में बताते हैं। इस बारे में हमें MY22BMI की न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर Ms. Preety Tyagi बता रही हैं।
Ms. Preety Tyagi का कहना है, ''दही-चावल साउथ इंडियन की फेमस डिश है। इसके बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। एक ओर, चावल में पोटेशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन बी आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। दूसरी ओर, दही से हमें बहुत सारा प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम आदि मिलतेे हैंं। अगर दोनों चीजों को एक साथ मिला दिया जाए, तो फायदे दोगुना हो जाते हैं, जो संपूर्ण हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।''
इसे जरूर पढ़ें: सुपरफूड अलसी संभल कर खाएं, फायदे की बजाय हो सकते हैं नुकसान

बॉडी की सूजन को कम कर डाइजेशन को बढ़ाता है
चूंकि दही प्रोबायोटिक्स का एक अविश्वसनीय स्रोत है, यह हमारी डाइजेस्टिव पावर में सुधार करता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को हमारे पेट पर बेहतर काम करने में मदद करता है और बेहतर डाइजेशन को बढ़ावा देता है। यह कब्ज, पेट दर्द और डाइजेशन संबंधी अन्य समस्याओं से बचाता है। परिणामस्वरूप यह हमारे शरीर में सूजन को कम करता है और हमारे पेट को हेल्दी बनाता है। पेट का मतलब है, हमारा पूरा डाइजेस्टिव सिस्टम।
वेट लॉस में मददगार

दही चावल में बहुत सारा फाइबर होता है, जो हमें अधिक समय तक भरा हुआ रखता है। इसके अलावा, इसमें कार्ब है, जो उसी तरह से काम करता है। अगर आप दोपहर के भोजन में एक कटोरी दही चावल खाते हैं, तो यह आपको रात के खाने के समय तक भरा हुआ रखेगा। इससे आप अपने एक्स्ट्रा खाने पर रोक लगा सकती हैं, जिससे वजन कम होगा।
शरीर को ठंडा रखता है
यह गर्मियों के लिए सबसे अच्छी डिश है, क्योंकि यह हमारे शरीर को ठंडा रखती है। जी हां दही में मौजूद मिनरल्स शरीर के तापमान को ठंडा और शांत रखते हैं। इसीलिए गर्मियों के दौरान दही चावल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। भारत का दक्षिणी भाग ज्यादातर गर्म और नम है और इसीलिए यह वहां के सबसे फेमस फूड में से एक बन गया है।
तनाव को दूर करता है
दही चावल एक एंटी-स्ट्रेस और एंटी-एंजाइटी फूड है। प्रोबायोटिक्स के अलावा, दही में बहुत सारे एंटी-ऑक्सीडेंट और आवश्यक फैट होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। ये तत्व आपके तनाव और चिंता को कम करते हैं, जो आपके ब्रेन में बनी रहती हैं। इसीलिए दही चावल का सेवन करने से आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम कर सकता है। आइए इस रेसिपी को बनाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं-
दही चावल की हेल्दी रेसिपी:

सामग्री-
- दही- 1/2 कप
- उबले हुए चावल- 1 कप
- तेल- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
- सरसों के बीज- 1/4 चम्मच
- करी पत्ते- 8-10
- लाल सूखी मिर्च- 1-2
इसे जरूर पढ़ें: दही खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, तबीयत हो जाएगी खराब
बनाने का तरीका-
- एक मीडियम साइज के बाउल में चावल को दही में मिलाएं।
- अब, पैन में थोड़ा तेल डालें और इसे गर्म होने दें।
- फिर इसमें, जीरा, राई, करी पत्ता और लाल सूखी मिर्च डालें।
- इस पर दही चावल डालें और इसे हिलाते रहें। स्वादानुसार नमक डालें।
- आपका दही चावल तैयार है।
अगर आप भी वजन कम करने के साथ फिट रहना चाहती हैं, आलिया की तरह दही-चावल को अपनी डाइट में शामिल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।