Mon Sep 28, 2026 | Updated 11:01 AM IST

रोज सुबह एक हरी इलायची चबाने से दुरुस्त रहेगा पाचन, हेल्थ को मिलेंगे कई फायदे

अगर आप डाइजेशन से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत रहती है या मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो आप इलायची का सेवन कर सकती हैं। न्‍यूट‍्र‍िशन‍िस्‍ट श्वेता शाह पांचाल ने इसके कई फायदे बताए हैं। 
Updated:- 2026-09-28, 10:09 IST
cardamom benefits for health

सुबह उठकर एक हरी इलायची चबा लेना कुछ लोगों के लिए दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है। छोटी सी दिखने वाली इलायची सिर्फ चाय या मिठाई में खुशबू बढ़ाने के काम नहीं आती है बल्कि इसमें कुछ ऐसे एक्टिव कंपाउंड भी पाए जाते हैं जो डाइजेशन से जुड़ी द‍िक्‍कतों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

रोज सुबह एक इलायची खाने के क्‍या फायदे हैं?

गैस की परेशानी हो या पेट फूलना या खाना खाने के बाद भारीपन जैसी दिक्कतें हो, इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि अगर आप रोजाना एक हरी इलायची खाना शुरू करेंगी तो क्‍या फायदे म‍िल सकते हैं? न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट श्वेता शाह पांचाल ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में इसकी जानकारी दी है। साथ ही इलायची के फायदों पर र‍िसर्च भी हुई है। आइए जानते हैं-

cardamom benefits for health (1)

image credit- magnific

1. गैस और पेट के भारीपन को कम करने में मदद करती है इलायची

अगर खाना खाने के बाद पेट फूला हुआ लगे या गैस की परेशानी हो तो इलायची आपको राहत द‍िलाने का काम कर सकती हैं। इसमें सिनेओल और टर्पिनिल एसीटेट जैसे एक्टिव वॉलेटाइल ऑयल्स पाए जाते हैं। इन कंपाउंड्स का कनेक्‍शन डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम की मसल्‍स को रिलैक्स करने से है। इलायची में एंटीस्पास्मोडिक भी पाया जाता है। यह पेट में जमा गैस और हवा को बाहर निकालता है। अगर आप भी रोजाना सुबह इसे खाने लगेंगी तो इस दि‍क्‍कत से छुटकारा म‍िल सकता है।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगी कुदरती चमक, हफ्ते में 2 बार लें इलायची की भाप

2. शरीर की सूजन कम करना और एक्स्ट्रा पानी बाहर निकालना

इलायची एक नेचुरल दवा की तरह काम करती है जो शरीर से पेशाब के रास्ते एक्स्ट्रा पानी और नमक को बाहर निकालने में मदद करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे शरीर का जरूरी इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी नहीं बिगड़ता है। ऐसे में अगर शरीर में सूजन रहती है या वॉटर रिटेंशन की दिक्कत है, तो आप इलायची खा सकती हैं। इसके अलावा इलायची ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकती है।

3. खाना पचाने में कर सकती है मदद

भारतीय खाने में इलायची का इस्तेमाल काफी समय से होता आया है। मिठाइयों से लेकर बिरयानी जैसी डिशेज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह स‍िर्फ स्‍वाद बढ़ाने के लि‍ए ही नहीं बल्‍क‍ि लिवर से बाइल निकलने की प्रॉसेस काे भी ठीक कर सकती है। बाइल खाने को डाइजेस्‍ट करने की प्र‍क्र‍िया में मदद करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietitian Shweta J Panchal | The Diet Therapy (@dt.shwetashahpanchal)

4. मुंह की बदबू और दांतों के लिए फायदेमंद

खाना खाने के बाद इलायची चबाना आम बात है, जिससे मुंह की बदबू दूर होती है। इसके अलावा, इलायची में ऐसे गुण होते हैं जो दांतों में कीड़ा (कैविटी) और गंदगी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से मुकाबला करते हैं। यानी इलायची सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं बल्कि आपके मुंह और दांतों की सेहत के लिए भी बढ़िया है।

यह भी पढ़ें- क्‍या आपको भी रात-भर नहीं आती नींद? एक्‍सपर्ट की ये पोटली रेमेडी करेगी कमाल, जान लें इस्‍तेमाल करने का तरीका

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Research: https://www.researchgate.net/publication/356208001_Cardamom_Potential_Health_Benefits

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- magnific

FAQ
खाली पेट इलायची खाना चाहिए?
हां, सुबह खाली पेट इलायची चबाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स एक्टिव होते हैं, जिससे दिनभर पाचन तंत्र बेहतर रहता है और पेट आसानी से साफ होता है।
क्या इलायची का पानी पीना चाहिए?
रातभर पानी में भीगी हुई इलायची का पानी सुबह पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेजी मिलती है।
एक दिन में कितनी इलायची खाएं?
सेहत के लिए एक दिन में 1 से 2 हरी इलायची खाना काफी है। इससे ज्‍यादा खाने पर पेट में जलन या एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।