Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:31 PM IST

चेहरे पर आएगी कुदरती चमक, हफ्ते में 2 बार लें इलायची की भाप

रसोई में रखी हरी इलायची सिर्फ भोजन के काम ही नहीं, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में।
Updated:- 2026-07-27, 20:03 IST
cardamom steam for glowing skin

बेदाग और ग्‍लोइंग‍ स्किन पाने के लिए हम तरह-तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका इस्‍तेमाल करने से स्किन खराब हो सकती है। अगर आप चेहरे पर नेचुरल निखार और फ्रेशनेस पाना चाहती हैं और किसी घरेलू नुस्‍खे की तलाश में हैं, तो इलायची की भाप आसान तरीका हो सकता है। आइए जानते हैं कि स्किन के लिए इलायची की भाप कैसे फायदेमंद हो सकती है और इसका इस्‍तेमाल कैसे करना चाहिए।

इलायची की भाप लेने के लिए जरूरी चीजे:

अगर आप भी इलायची को सिर्फ खाने-पीने की चीजों में शामिल करती हैं, तो अब आप त्वचा को नेचुरल ग्‍लोइंग बनाने के लिए भी इसका इस्‍तेमाल करें। इलायची भाप लेने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होती हैं।

  • 3 से 4 हरी इलायची
  • 2 कप पानी
  • एक गहरा बर्तन 

01 (58)

इलायची की भाप लेने का तरीका या इलायची से भाप कैसे ले सकते हैं?

इलायची से चेहरे की भाप लेने से इसके नेचुरल एसेंशियल ऑयल पोर्स खोलने में मदद करते है, त्वचा की गंदगी साफ होती हैं और बेजान त्वचा में ताजगी आती है।

  • भाप लेने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी डालें और इसे अच्छी तरह उबाल लें।
  • अब 3-4 हरी इलायची को हल्का-सा कूटकर उबलते हुए पानी में डाल दें।
  • इसे कुछ देर तक उबलने दें और गैस बंद कर दें।
  • अब इस बर्तन को अपने चेहरे से थोड़ी दूरी पर रखें और 7 से 8 मिनट तक भाप लें।
  • भाप लेते समय अपने सिर को तौलिए या दुपट्टे से ढक लें, ताकि भाप सीधे चेहरे पर लगे।
  • भाप लेने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। 

यह भी पढ़ें- Facial At Home: सर्दियों में तारों जैसा टिमटिमाएगा आपका चेहरा, घर पर इन 5 स्‍टेप्‍स को फॉलो करें और पाएं ग्‍लोइंग स्किन

इलायची की भाप लेने के स्किन के लिए फायदे -

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इलायची के पानी से भाप लेने से चेहरे का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है दिखता है। साथ ही ओपन पोर्स टाइट होने लगते हैं और त्वचा में नमी बनी रहती है।

इलायची की भाप लेते समय इन बातों का रखें ध्यान:

इलायची की भाप लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे : 

  • आप इस मसाले की भाप हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार लें।
  • अगर आप पहली बार स्टीम ले रही हैं, तो पहले हाथों पर स्टीम लें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
  • भाप लेते समय चेहरे और गर्म पानी के बर्तन के बीच सही दूरी होनी चाहिए, ताकि भाप की तेज गर्मी से आपकी त्वचा सुरक्षित रहे।
  • अगर आपकी त्वचा नाजुक है, तो इस नुस्‍खे को डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही आजमाएं।  

02 (55)

यह भी पढ़ें- ग्‍लोइंग स्किन के लिए इन 3 स्‍टेप्‍स में घर पर करें गुलाब जल फेशियल

अगर आप त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाने के लिए नेचुरल उपाय आजमाना चाहती हैं तो सबसे पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।