गुलकंद का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में पान में किया जाता है और ज्यादातर लोग खाने के बाद इसे खाना पसंद करते हैं। सुंदर गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद देखने और खाने में जितना अच्छा लगता है, इसकी खुशबू उतनी ही प्यारी होती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसका इस्तेमाल पान के बिना भी कर सकती हैं और यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।
गुलकंद को गुलाब के फूल की ताजी पंखुड़ियों से तैयार किया जाता हैं। इसका सेवन ज्यादातर गर्मियों में किया जाता है क्योंकि इसमें कूलिंग गुण मौजूद होते हैं। मीठे स्वाद और अच्छी सुगंध की वजह से इसका इस्तेमाल कई स्वादिष्ट फूड्स में भी किया जाता है। आज हम आपको गुलकंद के फायदों और खाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हमारी हेल्थ को कैसे पहुंचा सकता है, इस बारे में अधिक जानकारी हमें करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के इंस्टाग्राम को देखने के बाद मिली।
जी हां रुजुता दिवेकर समय-समय पर अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से हेल्दी डाइट से जुड़े सीक्रेट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने गुलकंद के फायदों और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बताया है। गुलकंद गर्मियों में आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे हेल्थ से जुड़ी 8 समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
गुलकंद के फायदे
View this post on Instagram
- पेट की गैस
- सिरदर्द
- सुस्ती और थकान
- कब्ज और ब्लॉटिंग
- पीरियड्स के दौरान स्पॉटिंग
- पीसीओएस
- मुंहासे के निशान
- अनियमित नींद
पेट की गैस
गैस की समस्या का एक मुख्य कारण अपच है और गुलकंद खाने से पेट की गैस को कम किय जा सकता है। यह आंतों के अल्सर और सूजन का इलाज करता है और लिवर को मजबूत करता है। यह भूख और पाचन में सुधार करता है।
कब्ज की समस्या
बच्चों और बड़े कब्ज की समस्या के लिए इसका सेवन कर सकते हैं और साथ ही यह एक हल्का लैक्सेटिव भी है। गुलाब की पत्तियों से बने गुलकंद में मैग्नीशियम पाया जाता है और मैग्नीशियम का सेवन कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है, क्योंकि इसमें लैक्सेटिव प्रभाव होता है।
मुंहासे के निशान
गुलकंद का सेवन त्वचा संबंधी कई समस्याओं जैसे मुंहासों और व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यहां तक कि इसके सेवन से मुंहासों के निशान को भी दूर किया जा सकता है।
सुस्ती और थकान दूर करें
गुलकंद थकान और सुस्ती को कम करने में भी फायदेमंद हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलकंद एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है और यह शरीर को एनर्जी से भरपूर बनाने में मदद करता है। यह नर्वस सिस्टक को शांत रहने में मदद करता है और तनाव दूर करता है। इसके अलावा, गुलकंद का कूलिंग प्रभाव थकान दूर करने में भी होता है।
पीरियड्स में फायदेमंद
अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग, अनियमित ब्लीडिंग या ल्यूकोरिया की समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो इसका इलाज गुलकंद हैं।
गुलकंद लेने के विभिन्न तरीके
- यह एक प्राकृति शीतलक है इसलिए रात में अच्छी नींद के लिए रात में दूध के लें।
- पानी के साथ मिलाएं और एसिडिटी और ब्लॉटिंग से बचने के लिए दिन-भर में घूंट-घूंट करके लें।
- बेहतर पाचन के लिए और मीठे के क्रेविंग से छुटकारा पाने के लिए एक टीस्पून सुबह या भोजन के बाद लें।
किचन सीक्रेट
इसे पान के पत्ते के साथ लेना पाचन के लिए अच्छा होता है, पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है और आयरन का समृद्ध स्रोत है।
इस तरह से गुलकंद का सेवन करके महिलाएं गर्मियों में अपनी हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। डाइट से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों