herzindagi
Green Tea for weight loss in hindi

वेट लॉस के लिए ग्रीन टी या प्रोटीन शेक, किसका करें सेवन

अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं तो ग्रीन टी या प्रोटीन शेक में से किसका सेवन करना ज्यादा लाभकारी है। जानिए यहां। 
Editorial
Updated:- 2022-11-27, 10:00 IST

यह तो हम सभी जानते हैं कि वेट लॉस में हमारी डाइट का एक अहम् रोल होता है। अगर आप अपने आहार पर ध्यान नहीं देती हैं तो ऐसे में एक्सरसाइज करने का भी कोई लाभ नहीं होता है। अमूमन हम सभी वेट लॉस के दौरान अपने प्रोटीन इनटेक को बढ़ाना चाहते हैं और इसलिए प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग वेट लॉस के लिए ग्रीन टी को काफी अच्छा मानते हैं। हो सकता है कि आप भी अक्सर इसी कशमकश में रहती हों कि आपको वेट लॉस के लिए प्रोटीन शेक या ग्रीन टी में से किसका सेवन करना चाहिए।

यकीनन यह दोनों ही ड्रिंक्स काफी हेल्दी होती हैं। लेकिन जब इनमें से किसी को चुनने की बात आए तो यह काफी ट्रिकी हो जाता है। तो चलिए इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि आपको वेट लॉस के लिए प्रोटीन शेक या ग्रीन टी में से किसका चयन करना चाहिए-

प्रोटीन से मिलते हैं ये फायदे

Benefits of Protein Shake

प्रोटीन का सही मात्रा में डाइट में होना बेहद आवश्यक होता है। यह महत्वपूर्ण मैक्रो न्यूट्रिएंट्स में से एक है, जो ना केवल वेट लॉस में मदद करता है, बल्कि मसल्स बिल्डअप और टिश्यू रिपेयर करने में भी मददगार है। जब आप प्रोटीन का सेवन करते हैं तो शरीर उसे पचाने के लिए लगभग दोगुनी कैलोरी का इस्तेमाल करता है। यही कारण है कि पर्याप्त प्रोटीन के सेवन से आपके शरीर में जमा फैट भी धीरे-धीरे कम होता है। उदाहरण के तौर पर, एक चिकन लगभग 7 ग्राम प्रोटीन देता है। लेकिन जब आप इसे खाते हैं तो शरीर को इसे डाइजेस्ट करने के लिए दोगुनी कैलोरी की आवश्यकता होती है। इस तरह बॉडी में स्टोर ग्लूकोज भी यूटिलाइज होते हैं। प्रोटीन बॉडी को एक शेप देने में मदद करता है। अगर आप प्रोटी(हाई-कैलोरी वाले प्रोटीन शेक पीएं)का सेवन कम करते हैं तो इससे आपका शरीर थका हुआ नजर आ सकता है।

ग्रीन टी से मिलते हैं ये फायदे

Benefits of green tea

ग्रीन टी को एक मेटाबॉलिक बूस्टर माना गया है। जिसका अर्थ है कि अगर नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन किया जाए तो शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करना शुरू कर देता है और इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट रिच है और आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। इसके सेवल से मसल्स पेन और थकान से निपटने में भी मदद मिलती है। साथ ही साथ, इसका कैलोरी काउंट भी काफी कम होता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-ग्रीन टी या सेब का सिरका, वेट लॉस के लिए क्या है ज्यादा बेस्ट?

green tea or protein shake for weight loss by expert

किसका करें सेवन

tea for weight loss

अब सवाल यह उठता है कि वेट लॉस के लिए प्रोटीन शेक या ग्रीन टी में से किसका सेवन किया जाए। तो हम आपको बता दें कि ये दोनों ही अलग ड्रिंक्स हैं और शरीर पर डिफरेंट तरीके से काम करती हैं। सिर्फ प्रोटीन शेक पीकर या सिर्फ ग्रीन टी का सेवन करके वजन कम नहीं किया जा सकता है। अगर आप प्रोटीन को सही मात्रा व सही समय पर लेती हैं तो इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। बहुत अधिक प्रोटीन शेक भी वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। ठीक इसी तरह, अगर आप प्रोटीन रिच डाइट या कैलोरी डेफिसिएंट डाइट ले रही हैं तो ऐसे में दिन में एक से दो कप ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। बेहतर होगा कि आप अच्छे रिजल्ट पाने के लिए पहले किसी डाइटीशियन से मिलें और उनकी सलाह पर ही इन दोनों का सेवन करें।(प्रोटीन पाउडर लेने का सही तरीका)

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।