साधारण दिखाई देने वाले गोटू कोला के पत्तों में मौजूद हैं कई लाभकारी गुण

भारत में जड़ी-बूटियों का एक बेहद ही बड़ी श्रृंखला है। आज ही नहीं बल्कि सदियों से शरीर से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई परेशानियों को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर औषधि युक्त पेड़-पौधों का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। नीम का पेड़, एलोवेरा का पौधा, तुलसी आदि हजारों पेड़-पौधे इस लिस्ट में शामिल है। इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है गोटू कोला पौधा। इसे कई लोग मण्डूकपर्णी और जल ब्राह्मी के नाम से भी जानते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम सेंटेला आस्टीटिका है। आमतौर पर ये पौधे किसी पहाड़ी या ठंडी जगहों पर होते हैं। इस लेख में हम आपको गोटू कोलाके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
घाव भरने के लिए बेस्ट

प्राचीन काल से घाव को भरने के लिए कई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इन्हीं औषधि में से एक है गोटू कोला। इस पौधे में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो घाव प्रभावित क्षेत्र पर अन्य सेल्स का उत्पादन करते हैं और घाव को तुरंत भर देते हैं। इससे निर्मित जेल या घाव क्रीम लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर में मौजूद कोलेजन को बढ़ाने में मदद करते हैं और इसी कोलेजन की वजह से घाव जल्दी ही भर जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:सिंघड़ा के छिलके में मौजूद हैं कई सेहतमंद राज, आप भी जानें
चिंता और अवसाद करता है कम

आज के समय में लगभग हर दस इंसान में से दो से तीन इंसान किसी न किसी वजह से चिंता और अवसाद के कारण ज़रूर परेशान रहते हैं। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल है। अगर आप भी घर के कम, ऑफिस के काम आदि की समस्या से हमेशा ही चिंता में रहती हैं, तो ये पौधा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कहा जाता है कि इस पौधे के अर्क में मौजूद गुण अचानक डर जाना या घबरा जाना आदि की समस्या के लिए भी बेस्ट हो सकता है। इसे इटिंग डिसऑर्डर की परेशानी को दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है।
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम को करें दूर

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लगभग हर कोई गैस्ट्रिक प्रॉब्लम से परेशान रहता है। गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया की भी परेशानी होती है। ऐसे में गोटू कोला पौधा आपके लिए बेस्ट उपचार हो सकता है। गोटू कोला का अर्क गैस्ट्रिक म्यूकोसा बैरियर को मजबूत रखता है, जिसके कारण गैस्ट्रिक की समस्या नहीं होती है। इसके सेवन से पेट भी साफ रहता है और पेट सूजन की परेशानी भी आसानी से दूर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:चलिए जानते हैं Bok Choy के कुछ बेहतरीन बेनिफिट्स के बारे में
दिमाग को रखता है सुरक्षित

गोटू कोला के फायदे को कई बार एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी देखे जाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं, जिसकी वजह से सोचने की शक्ति अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा कई जानकार लोगों का ये भी मानना है कि गोटू कोला की मदद से स्ट्रेच मार्क्सकी परेशानी को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप इन समस्यों से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो आप इस पौधे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हालांकि, आपको ये भी बता दें कि ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए। इस सन्दर्भ में एक बार डॉक्टर से भी ज़रूर सलाह ले सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@herbsarespecial.com.au, blissoma.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।