चलिए जानते हैं Bok Choy के कुछ बेहतरीन बेनिफिट्स के बारे में

अक्सर हम और आप हेल्थ के लिए उसे ही बेस्ट मानते हैं, जिस फल-सब्जी या पेड़-पौधों के बारे में पढ़ा हो, सुना या फिर देखा हो। लेकिन, इनके अलावा भी ऐसे कई पेड़-पौधे और फल-सब्जियां हैं, जिसके सेवन से एक नहीं बल्कि कई सारे हेल्थ लाभ मिलते हैं। जैसे-इमली के पत्ते, सिंहपर्णी फूल, पिप्पली का फल और ओलॉन्ग चाय आदि ऐसी कई चीजें हैं, जो हेल्थ के लिए एक बेहतरीन पदार्थ मानी जाती है। इन्हीं में से एक है 'बोक चॉय'। शायद आप इसके बारे में जानती होंगी। अगर नहीं जानती हैं, तो इस लेख में हम आपको बोक चॉय के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद आप यक़ीनन इसे हर रोज अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
पाचन के लिए बेस्ट

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के चलते सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ रहा है। गलत खानपान के चलते पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। कई बार पाचन की परेशानी के चलते गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप पाचन की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो बोक चॉय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से गैस जैसी समस्या भी दूर रहती है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पाचन तंत्र को ठीक रखने में काफी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:दूध में गुड़ मिक्स करके पीने के हैं कई बेहतरीन फायदे, करें डाइट में शामिल
आंखों को रखता है सुरक्षित

प्रकृति की सबसे बेहतरीन गिफ्ट में से एक है हमारी और आपकी आंखें। इन्हीं आंखों की बदौलत दुनिया को हर नजरिए से देख पाते हैं। ऐसे में आंखों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोक चॉय में लूटेन और जेकैक्थिन नामक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में जानें के बाद आंखों को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। अगर आप आंखों की समस्या से परेशान रहती हैं, तो इसका सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से आंखों में जलन भी नहीं होती है।
स्किन का रखें ख्याल

गर्मियों के मौसम के साथ-साथ बरसात के मौसम में अगर सबसे अधिक दिक्कत किसी चीज की होती है, तो वो है स्किन संबंधी समस्या। इन मौसम में खुजली, शरीर का चुनचुनाना, दाग-धब्बे आदि की समस्या आम बात है। ऐसे में बोक चॉय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के चलते कई रोगों के साथ-साथ स्किन संबंधी समस्या भी दूर रहती है। इसके अलावा ये गुण मुक्त रेडिकल से कोशिकाओं को नष्ट होने से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें:Oolong tea के हेल्थ बेनेफिट्स जानने के बाद आप भी डाइट में शामिल करना चाहेंगी
अन्य जानकारी और खाने का तरीका

बोक चॉय का इस्तेमाल खराब इम्यूनिटी को ठीक करने के लिए भी बेस्ट माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें आयरन, प्रोटीन, ग्लूकोसिनोलेट्स के साथ सल्फर भी मौजूद होते हैं, जो कई रूप से शरीर को हेल्दी रखते हैं। बोक चॉय को आप कई तरीके से भोजन में शामिल कर सकती हैं। इसे आप सब्जी बनाकर या फिर सलाद के रूप में शामिल करके भी सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे जूस के रूप में भी शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@images.kitchenstories.io,www.corriecooks.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।