आपकी रोजाना की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शायद ही ऐसा कोई पल आता हो.., जब आप चैन की सांस ले पातीं हों। ऑफिस से घर घऱ से ऑफिस आपका आधे से ज्यादा समय इसी में ही बीत जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि इस आपा-धापी में आप अपनी skin को तो भूल ही जातीं हैं। या यूं कहें कि आपको उसकी देख-रेख करने का समय ही नहीं मिलता।
लेकिन अब ये बहाना काफी पुराना हो चुका है। इस बहाने की वजह से आप अपनी skin को काफी हद तक नुकसान पहुंचा चुकीं होतीं हैं। जिसकी वजह से आपको कई skin problems हो जातीं हैं। जिनमें कुछ ऐसी होतीं हैं जिनका तुरंत इलाज करने के बाद वो ठीक हो जातीं हैं और कुछ को ठीक होने में एक लंबा समय लगता है। जिसमें pregnancy में stretch marks होना सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने निकलकर आयी है।
ये आपकी स्किन पर ज्यादातर pregnancy के दौरान ही आना शुरू हो जाते हैं। इसकी वजह होती है अचानक से आपका वजन बढ़ना और घटना। इसके साथ-साथ इनकी और भी कई वजह होतीं हैं। जैसे रोजाना होने वाला तनाव और आपका खान-पान ठीक ना होना। लेकिन सबसे बड़ी बात है कि आप इन्हे अब घर पर भी ठीक कर सकतीं हैं।
जी हां हम आपके लिये कुछ ऐसे ही उपाय लाये हैं जो आपको और आपके किसी अपने को इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। Stretch marks से छुटकारा पाने के लिये आज भी आपके घर में कुछ ऐसे उपाय मौजूद हैं जो उन्हें जड़ से खत्म कर देते हैं। जिसमें बस आपको अपनी स्किन की नियमित देखभाल करनी होती है।
ये उपाय stretch marks से नहीं छीनने देंगे आपकी beauty
ऐलोवेरा देगा stretch marks से छुटकारा
आयुर्वेद में ऐलोवेरा के कई उपयोग बताये गये हैं। यानिकी ये आपकी कई सारी समस्याओं को एकदम ठीक करता है। इसका antioxident गुण आपके स्ट्रेच मार्क्स को जड़ से खत्म करता है। ऐलोवेरा की सबसे खास बात ये है कि ये आपकी skin में जाकर नये skin tissues को बनाता है। इसके साथ-साथ ये स्किन tissues को आराम भी देता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप ऐलोवेरा gel को अपने उस स्किन पर लगायें जहां पर आपको स्ट्रैच मार्कस हैं। आपको इसे लगभग 15-20 मिनट तक रखना है। उसके बाद आपको इसे हल्के-हल्के गुनगुने पानी से धो देना है। इसे धोने के बाद आपको अपने चेहरे पर इसका फर्क जरूर नजर आयेगा। इसके अलावा आप इसे कॉफी के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर लगा सकतीं हैं।
इसके mixture को आपको अपने चेहरे पर अच्छे से मलना है। इसे आपको लगभग 5 मिनट तक रखना है। इसके बाद आपको इसे हल्के गुनगुने पानी में भीगी हुई तौलिया से पोंछ देना है। इसके अलावा आप इसे अपने स्किन मॉस्चराइजर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं।
Read more: सौंफ आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्किन की भी देखभाल करेगा
सलाद का खीरा-नींबू भगायेंगे stretch marks
खीरे और नींबू को आप ज्यादातर अपने खाने के साथ सलाद के तौर पर इस्तेमाल करतीं होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपको stretch marks से भी छुटकारा दिलाते हैं। आपको खीरे और नीबूं के रस को मिलाना है। शायद आपको ना पता हो कि इन दोनों में ही vitamin-c, citric acid होते हैं। जो प्राकृतिक रूप से आपकी स्किन से स्कार्स को निकालते हैं। इसके साथ-साथ ये आपकी स्किन को चमकदार और दाग फ्री बनाते हैं। खीरे और नींबू का रस आपकी स्किन को ठंडक देता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको इन्हे लगाने से पहले दोनों को बराबर मात्रा में मिलाना है। इसके बाद आपको अपने stretch marks पर इसे अच्छे से लगाना है। आपको इसे अपनी skin पर लगभग 10 मिनट तक रहने देना है। इसके बाद आप इसे हल्के गुनगुने पानी से धो देना है।
Read more: खास आपके लिये herzindagi लायी है अबतक के सबसे खूबसूरत बॉलीवुड bridal pieces
अंडे में छिपा है आपके stretch marks का killer
अंडा आपकी सेहत के लिये ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिये भी बेहद फायदेमंद होता है। अंडे के सफेद portion से बनाया गया मास्क आपको stretch marks से छुटकारा दिलाता है। आपको बता दें कि अंडे में सारे fatty acids होते हैं जो आपकी स्किन को मॉस्चराइज करने के लिये बेहद ही फायदेमंद होते हैं। वहीं अंडे के सफेद हिस्से की बात की जाये तो उसमें albumin होता है जो एक सिंपल प्रोटीन का हिस्सा होता है। जो आपकी स्किन में से दाग-धब्बे हटाने में काफी अच्छा होता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको दो अंड्डों के सफेद portion को अलग कर लेना है। उसके बाद आपको इसे हल्के पानी के साथ इसकी लेयर को अपने stretch marks पर एक ब्रश से लगाना है। इसके बाद आपको इसे जब तक रहने देना है तब तक ये बिलकुल सूख ना जाये। इसके बाद आपको इस पर हल्का ठंडा पानी छिड़कना है। उसके बाद आप इस पर ऑलिव ऑयल भी लगा सकतीं हैं। जिससे आपकी स्किन कोमल बनी रहे। आपको इसे लगभग दो हफ्तों तक अपनी स्किन पर लगाना है। जिससे आपको अच्छे results मिल सकें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों