फल या जूस! डायबिटीज मरीजों के लिए दोनों में से कौन सा है फायदेमंद?

डायबिटीज मरीजों को खान पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों को फाइबर युक्त फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ लोग जूस पीना ज्यादा अच्छा समझते हैं। आइए दोनों में से ज्यादा क्या सही है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-17, 00:34 IST
image

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में डायबिटीज तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसका कोई इलाज नहीं है, इसे सही लाइफस्टाइल और खानपान से ही कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को कुछ तरह के फल खाने की सलाह दी जाती है, वहीं कुछ लोग फल के बजाए जूस पीना चाहते हैं, लेकिन आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीजों को फलों के जूस से बचना चाहिए। साबुत फल और फल का जूस, दोनों शरीर पर एक तरह से असर नहीं करता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। Garima Chaudhary, Senior Nutritionist Executive, East Delhi इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

फल फायदेमंद क्यों है?

mix-fruit-juice-

फल में फाइबर पाया जाता है, जो कि ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है। फल शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती है। फलों में जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

जूस क्यों फायदेमंद नहीं है?

fruits-

एक्सपर्ट के मुताबिक आप भले ही घर में जूस बनाते हो, भले ही इसमें कोई मिलावट नहीं है, लेकिन यह डायबिटीज में बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। जब जूस बनत ा है, तो इसका सारा फाइबर निकल जाता है। इसमें सिर्फ और सिर्फ शुगर होता है। फाइबर की कमी के कारण जूस में मौजूद शुगर शरीर में तेजी से अवशोषित हो जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। इससे इंसुलिन स्पाइक का खतरा बना रहता है। जूस में से सभी जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं। इसलिए जूस बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें-क्या एवोकाडो खाने से तनाव कम हो सकता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP