बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं ये 4 फल, आज ही डाइट में करें शामिल

फल खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद मिलती है। जानिए इस लेख में।
these four fruits can help reduce bad cholesterol

हम सभी अपनी डेली डाइट में कई तरह के फलों को शामिल करते हैं। स्वाद से भरपूर ये फल आपकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं। अमूमन इनमें कई तरह के विटामिन्स व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। यहां तक कि अगर दिल को सेहतमंद रखने की बात हो तो कुछ फलों को डाइट में शामिल करना अच्छा विचार हो सकता है। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। अमूमन लोग यह मानते हैं कि दिल का ख्याल रखने के लिए तले-भुने से दूरी बनाना ही काफी है। जबकि ऐसा नहीं है। तले-भुने के अलावा आपको अपनी डाइट का भी उतना ही ख्याल रखना चाहिए।

सेब से लेकर एवोकाडो तक ऐसे कई फल है, जो ना सिर्फ दिखने में रंग-बिरंगे हैं, बल्कि आपके दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रही हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं-

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं एवोकाडो

bad cholesterol fruit

जब बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ का ख्याल रखने की बात हो तो ऐसे में एवोकाडो का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इतना ही नहीं, इसमें बीटा-सिटोस्टेरॉल भी होता है जो आपके खाने से कोलेस्ट्रॉल को शरीर में कम अब्ज़ॉर्ब होने देता है। आप एवोकाडो की मदद से सैंडविच बनाकर खा सकती हैं या फिर स्मूदीज आदि में शामिल कर सकती हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं सेब

सेब में सॉल्यूबल फाइबर होता है। इसमें मौजूद पेक्टिन आंतों में स्पंज की तरह काम करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। इतना ही नहीं, इसमें पॉलीफेनॉल्स भी होते हैं जो सूजन को कम करने के साथ-साथ और धमनियों को होने वाले नुकसान को कम करते हैं। सेब को आप शाम के समय स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं संतरा

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए विटामिन सी रिच फूड्स जैसे संतरा, मौसंबी व नींबू आदि का सेवन किया जा सकता है। यह शरीर के लिए एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और धमनियों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आप संतरे को ऐसे ही खा सकते हैं। वहीं सुबह-सुबह गर्म पानी में नींबू डालकर पिया जा सकता है। इससे बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- दिल के लिए अच्छा नहीं कोलेस्ट्रॉल, एक्सपर्ट से जानें कम करने के उपाय

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं केला

Expert-Quote (15)

केले को अक्सर लोग इंस्टेंट एनर्जी के लिए खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसमें घुलनशील फाइबर और पोटैशियम दोनों होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है। आप इसे प्री-वर्कआउट के रूप में खा सकते हैं या फिर ओट्स या पीनट बटर टोस्ट पर स्लाइस करके भी खाया जा सकता है। इसके अलावा, केले की मदद से स्मूदी बनाकर पीएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP