अगर आप चेहरे को चमकदार और जवां बनाने का नुस्खा ढूंढ रही हैं, तो यह आपकी रसोई में ही छिपा है। हमारी रसोई में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल स्किन केयर में होता है और इनमें कई ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से चेहरे पर निखार आता है, कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट होता है, दाग-धब्बे दूर होते हैं और एजिंग के साइन्स भी कम नजर आते हैं। सौंफ के बीज गुणों की खान होते हैं। इनका पानी पीने से चेहरे को जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद मिलती है। इनके फायदे और डाइट में शामिल करने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
चेहरे को चमकदार और जवां बनाने में मदद करेगा सौंफ का पानी
- सौंफ हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासकर, गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसलिए गर्मियों में यह शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करती है।
- सौंफ डाइजेशन को मजबूत करती है और इससे डिहाइड्रेशन दूर होता है। हाइड्रेशन भी चेहरे पर निखार बनाए रखने के लिए जरूरी है।
- सौंफ का पानी, स्किन हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह चेहरे पर निखार लाने, कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करने और चेहरे को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
- सौंफ के बीजों का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और चेहरे पर निखार आता है।
- सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसकी वजह से स्किन पर समय से पहले एजिंग के साइन्स नजर नहीं आते हैं।
- जब हमारे पेट में गड़बड़ होती है, तो भी चेहरा डल हो सकता है और पिंपल्स निकल आते हैं। इसे कम करने में भी सौंफ का पानी मदद करता है।
- यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन पर चमक बनी रहती है। यह हार्मोनल इंबैलैंस को दूर करता है।
- आप 1 चम्मच सौंफ के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे गुनगुना करके खाली पेट पिएं। कुछ हफ्तों में आपको अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सब पूछेंगे दमकते चेहरे का राज, रोज सुबह करें ये 2 योगासन
चेहरे पर चमक लाने और कोलेजन को बूस्ट करने में सौंफ का पानी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों