herzindagi
image

पानी में मिलाकर पी लीजिए रसोई में रखा यह 1 बीज, डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों की हो सकती है छुट्टी

How do you take fennel seeds for indigestion: गैस, कब्ज, अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग यानी डाइजेशन से जुड़ी लगभग सारी दिक्कतों का हल आपकी रसोई में ही छिपा है। जी हां, आपके किचन में मौजूद एक बीज को अगर आप पानी में मिलाकर पिएंगी, तो पाचन तंत्र दुरुस्त होगा। यह नुस्खा, पाचन से जुड़ी सभी दिक्कतों में रामबाण की तरह काम करता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-22, 16:59 IST

पाचन से जुड़ी दिक्कतें आजकल काफी आम हो गई है। कई बार भारी खाने की वजह से डाइजेशन खराब हो जाता है तो कभी स्ट्रेस, सोने-जागने का समय सही न होना या मेटाबॉलिज्म के कमजोर होने से पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। आम जिंदगी में हम सभी को कभी न कभी, गैस, एसिडिटी, अपच, खट्टी डकार आना, कब्ज, ब्लोटिंग या सीने में भारीपन महसूस होना जैसी दिक्कतें आती हैं। ये सभी खराब पाचन की निशानी हैं। पाचन कमजोर होने के पीछे भी कई कारण हो सकते हैं और कई देसी नुस्खे, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद भी करते हैं। अक्सर लोग एसिडिटी होने पर एंटासिड ले लेते हैं लेकिन बता दें कि इस तरह की दवाइयों का लंबे वक्त तक सेवन, सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हमारी रसोई में रखा एक बीज, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है। इसे पानी में मिलाकर पीने से आपको, पेट से जुड़ी कई परेशानियों में राहत मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण हैं सौंफ के बीज

gut health tips

  • डाइजेशन को सुधारने में सौंफ के बीज मदद कर सकते हैं। यह ब्लोटिंग, गैस और अपच को कम करते हैं।
  • सौंफ के बीज, मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और वजन को कम करने में भी मदद करते हैं।
  • ये बीज, गट इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और गट हेल्थ को सुधारते हैं।
  • ये बीज स्ट्रेस को कम करके, शरीर और दिमाग को आराम देते हैं। शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी ये बीज मदद करत हैं।
  • सौंफ के बीजों में एनेथॉल,फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये बीज, पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
  • सौंफ के बीजों की तासीर ठंडी होती है। ये एसिड रिफ्लक्स को कम करते हैं। जब सीने में और पेट में जलन हो, तो इन बीजों का पानी पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है।

यह भी पढें- पेट की गैस और बदबूदार फार्ट्स को कम कर सकता है यह देसी नुस्खा

fennel tea for gas

  • आप सौंफ के बीजों को चबाकर भी खा सकती हैं। इससे मुंह में लार बढ़ जाती है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है और डाइजेशन में सुधार होता है। ये बीज, डाइजेस्टिव एंजाइम्स का प्रोडक्शन भी बढ़ाते हैं।
  • सौंफ, आंतों में मौजूद गैस पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करके, गैस और एसिडिटी में राहत देते हैं। ये बीज पेट साफ करने में भी मदद करते हैं।
  • 1 टीस्पून सौंफ के बीज को 1 गिलास पानी में उबालें। इसे छानकर गुनगुना ही पिएं। इसे आपको सुबह खाली पेट या मील्स के बाद लेना है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाए पेट, तो इस घरेलू नुस्खे की लें मदद


डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में, यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।