रिपोर्ट में आ गया है ग्रेड 1 फैटी लिवर, तो आज से ही पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

अगर आपकी रिपोर्ट में ग्रेड 1 फैटी लिवर आ गया है, तो बिना देर किए आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। इसके लक्षणों को कम करने के लिए पानी में एक्सपर्ट की बताई 4 चीजों को मिलाकर पिएं।
image

अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो इसे नजरअंदाज करने या हल्के में लेने के बारे में बिल्कुल न सोचें। फैटी लिवर का असर सिर्फ डाइजेशन पर ही नहीं बल्कि पूरे शरीर पर होता है। लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में जब यह सही से फंक्शन नहीं करता है, तो दिक्कत हो सकती है। फैटी लिवर को लिवर की खराबी की शुरुआत माना जाता है। हालांकि, यह आजकल काफी आम हो गया है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको इसे नजरअंदाज कर देना है। फैटी लिवर ग्रेड 1 की शुरुआत से ही अगर आप खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव शुरू कर देंगी, तो लिवर में जमा फैटी धीरे-धीरे कम होने लगेगा और फैटी लिवर रिवर्स हो सकता है। हालांकि, अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो वक्त के साथ यह और बढ़ सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि रिपोर्ट में ग्रेड 1 फैटी लिवर आने पर आपको इस डिटॉक्स ड्रिंक को पीने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है या लिवर फंक्शन टेस्ट में गड़बड़ी आई है, तो आपको इस डिटॉक्स वॉटर को लेने की शुरुआत कर देनी चाहिए।
  • इससे लिवर डिटॉक्स होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और लिवर सेल्स को प्रोटेक्शन मिलती है। यह अच्छे डाइजेशन के लिए बाइल सीक्रेशन को बढ़ाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट कम होता है। यह लिवर को नेचुरली हेल्दी रखने में मदद करता है।
  • धनिये के बीज बाइल सीक्रेशन को बढ़ाते हैं। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  • करी पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये लिवर सेल्स को डैमेज से बचाते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
  • जीरा, डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और लिवर में जमा फैट कम करता है।
  • नींबू, डाइजेशन के लिए जरूरी एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ाकर लिवर को डिटॉक्स करता है।

यह भी पढ़ें-फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

कैसे तैयार करें लिवर डिटॉक्स वॉटर?

coriander seeds drink for fatigue and dizziness

  • एक कांच की बोतल में पानी डालें।
  • अब इसमें 1 टीस्पून धनिये के बीज डालें।
  • इसमें 1 टीस्पून जीरा और 5-7 करी पत्ते मिलाएं।
  • इसमें आधे नींबू के टुकड़े डालें।
  • इसे रातभर छोड़ दें और अगले दिन पिएं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं फैटी लिवर कब तक नॉर्मल होता है और कब आपको जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

फैटी लिवर के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इसका समय रहते इलाज बहुत जरूरी है वरना लिवर पूरी तरह डैमेज भी हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • रिपोर्ट में फैटी लिवर आने पर क्या करें?

    रिपोर्ट में फैटी लिवर आने पर डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। घर का बना हेल्दी खाना खाएं। डाइट में लहसुन, अदरक, तुलसी और करी पत्ता जैसी चीजों को शामिल करें।