Expert Tips: नेचुरल तरीके से ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

आजकल जब कोरोना वायरस ने अपना कहर पूरी तरह से बरसाना शुरू कर दिया है ऐसे में अपना बचाव ही कोरोना से सबसे बड़ी सुरक्षा है। कोरोना से बचाव के लिए जहां एक तरफ अपने शरीर की इम्युनिटी बढ़ाना एक चुनौती है वहीं शरीर का ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन करना भी जरूरी है। न जाने कितने लोग ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोविड -19 का शिकार हो रहे हैं और ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से मौत को गले लगा रहे हैं। चारों तरफ एक अजीब मंज़र है और लोग जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

जहां एक ओर शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट लेनी जरूरी है और कुछ पोषण से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना जरूर है वहीं फैट टू स्लिम ग्रुप की जानी मानी सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा बता रही हैं कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप नेचुरल तरीके से ऑक्सीजन लेवल को काफी हद तक बढ़ा सकती हैं।
अदरक की चाय

कोरोना काल में जहां एक तरफ अदरक की चाय या जिंजर टी से कफ, कोल्ड और गले के दर्द से राहत मिलती है। वहीं अदरक के कई औषधीय फायदे भी हैं। अदरक में विटामिन A, C, E और B जैसे विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अदरक इम्युनिटी बूस्ट करने और बीमारियों से लड़ने के लिए एक रामबाण औषधि की तरह काम करता है, साथ ही इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसकी वजह से अदरक की चाय एक नैचुरल ऑक्सीजन बूस्टर की तरह काम करती है।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips : गर्मियों के मौसम में वजन कम करने के लिए जरूर ट्राई करें धनिया पाउडर और दालचीनी का ये ड्रिंक
आवश्यक सामग्री
- अदरक का टुकड़ा -1 इंच
- पानी- 1 गिलास
बनाने का तरीका
- अदरक की चाय बनाने के लिए पानी को एक बाउल में उबलने के लिए रखें।
- इस पानी में अदरक के टुकड़े को कद्दूकस करके या कूटकर डालें।
- अदरक को 5 मिनट तक धीमी गैस में ढककर पानी में उबालें।
- 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और पानी को छानकर चाय की तरह सेवन करें।
- इस ड्रिंक के सेवन से फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है और खुलकर सांस लेने में मदद मिलती है।
मेथी की चाय

मेथी के हमारे शरीर के लिए बहुत से फायदे हैं। मेथी के दाने जहां एक तरफ वजन कम करने में मदद करते हैं वहीं मेथी को भिगोकर उसका खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज की समस्या से निजात मिलता है। मेथी की चाय एक प्राकृतिक ऑक्सीजन बूस्टर की तरह काम करती है।
आवश्यक सामग्री
- मेथी दाने -1 चम्मच
- पानी -1 गिलास
- नींबू का रस -1 /2
बनाने और इस्तेमाल का तरीका '
- मेथी दानों को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
- मेथी दानों को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें।
- 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और मेथी के पानी को छान लें।
- इसमें ऊपर से नीम्बू का रस डालें और इसका सेवन दिन में दो बार करें।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: कोरोना काल में इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए आप भी ट्राई करें एक्सपर्ट के ये ड्रिंक्स
ग्रीन टी

शरीर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने के लिए और शरीर की इम्युनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए ग्रीन टी सबसे अच्छा ड्रिंक है। ग्रीन टी का सेवन आप दिन में दो बार जरूर करें।
बनाने का तरीका
- ग्रीन टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह से उबालें।
- गैस बंद कर दें और ग्रीन टी की पत्तियां उबलते पानी में डालकर पानी को ढक दें।
- 5 मिनट के बाद ग्रीन टी को छान लें और इसका सेवन करें।
काला जीरा और हल्दी का ड्रिंक

इन दोनों ही सामग्रियों को आपस में मिलाकर तैयार किया गया ड्रिंक शरीर के ऑक्सीजन लेवल को काफी हद तक मेन्टेन करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- काला जीरा -1 चम्मच
- हल्दी -1 /2 चम्मच
- पानी -1 गिलास
बनाने का तरीका
- इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक बर्तन में पानी डालकर उबालें।
- इसमें जीरा डालें और हल्दी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
- दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से उबालें और हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करें।
ये सभी ड्रिंक्स प्राकृतिक तरीके से ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक्स के रूप में काम करते हैं। इसलिए इन ड्रिंक्स को डाइट में जरूर शामिल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।