herzindagi
image

क्या सर्दियों में घी का सेवन करने से वजन बढ़ता है?

सर्दियों में अक्सर लोग डाइट में घी शामिल करते हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि घी से वजन बढ़ जाता है। आइए जानते हैं
Editorial
Updated:- 2024-12-23, 15:31 IST

घी भारतीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयुर्वेदिक आहार में भी एक इसका महत्वपूर्ण स्थान है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें हेल्दी फैट होता है जो ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है। वहीं सर्दियों में अक्सर लोग घी खाने पर खूब जोर देते हैं, लेकिन कुछ लोग घी से दूरी बनाते हैं। उनका मानना होता है कि सर्दियों में घी का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।

क्या सर्दियों में घी का सेवन करने से वजन बढ़ता है?

weight gain ghee

एक्सपर्ट के मुताबिक घी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन डी, ई, के, ए सहित एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेहत को कई मायने में फायदा पहुंचाते हैं। यह बेहतर पाचन का भी समर्थन करता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सूजन को कम करने में मददगार है।

एक्सपर्ट बताती है कि एक टेबल स्पून घी में 120 से लेकर 130 कैलोरी और 14 से 15 ग्राम वसा होती है। ऐसे में अगर इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो यह कैलोरी की मात्रा को बढ़ा सकता है और इससे कुल कैलोरी का सेवन बढ़ सकता है।

having ghee in winter cause weight gain

अगर आप घी जैसे किसी भी उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं और इसे माइंडफूलनेस के साथ नहीं सेवन करते हैं, शारीरिक गतिविधि के साथ भी संतुलित नहीं करते हैं तो यह वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है, यानी कि अगर आप सही मात्रा में घी खाएं और साथ में फिजिकल एक्टिविटी करें तो यह वजन बढ़ाने का कारण नहीं बनेगा।

यह भी पढ़ें-लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है यह हेल्दी टिक्की

यह बात सही हो सकती है कि सर्दियों में शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है, ऐसे में आप घी का सेवन करते हैं तो यह वजन बढ़ा सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीज खाएं यह डोसा, कंट्रोल रह सकता है शुगर लेवल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।