लैक्टोस इनटॉलरेंट होना एक आम समस्या है। आजकल यह दिक्कत काफी लोगों में देखने को मिल रही है। जब शरीर, दूध में मौजूद प्राकृतिक शुगर लैक्टोज को पचा नहीं पाता है, तो यह दिक्कत होती है। लैक्टोज, दूध और कई डेयरी उत्पादों में मौजूद नेचुरल शुगर है। क्या अगर आप लैक्टोस इनटॉलरेंट हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपको दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चलिए, डॉक्टर से समझते हैं।इस बारे में Dr. Kona Lakshmi Kumari,Minimal Access & Robotic GI Surgeon, Metabolic and Bariatric Surgeon, Yashoda Hospitals, Hyderabad(Somajiguda) जानकारी दे रही हैं।
क्या लैक्टोस इनटॉलरेंट लोगों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए डेयरी प्रोडक्ट्स का स
- एक्सपर्ट का कहना है कि गैस्ट्रोइंटेस्टेनाइनल एक्सपर्ट होने के कारण उनसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या जिन लोगों को लैक्टोस सेंसिटिविटी है, उन्हें दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स बिल्कुल नहीं खाने चाहिए? इसका जवाब न है।
- छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम की कमी से लैक्टोज इनटॉलरेंस होती है, यानी शरीर लैक्टोज को सही तरह से नहीं पचा पाता है, जो दूध और कई डेयरी उत्पादों में मौजूद नेचुरल शुगर है। यह बिना पचा लैक्टोज जब कोलन में प्रवेश करता है, तो दस्त, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि यहां यह समझना जरूरी है कि लैक्टोज इनटॉलरेंस और दूध से होने वाली एलर्जी अलग-अलग होती हैं। दूध से होने वाली एलर्जी, इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है और ऐसे में किसी भी मिल्क प्रोडक्ट का सेवन करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
- वहीं, हर व्यक्ति में लैक्टोज इनटॉलरेंस का लेवल अलग-अलग होता है। जहां कुछ लोगों को लैक्टोज की थोड़ी सी मात्रा से भी एलर्जी हो सकती है, वहीं कुछ लोग बिना किसी समस्या के थोड़ी मात्रा में लैक्टोस वाली चीजों का सेवन कर पाते हैं
- जिन लोगों को लैक्टोस सेंसिटिविटी है, उनके लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि वे पूरी तरह से डेयरी प्रोडक्ट्स को छोड़ दें। लैक्टोस सेंसिटिविटी होने पर भी कुछ लोग डेयरी प्रोडक्ट्स को पचा पाते हैं। इसलिए पार्मेसन, स्विस और चेडर जैसे चीज में लैक्टोज काफी कम मात्रा में होता है।
- योगर्ट में मौजूद बैक्टीरिया भी लैक्टोज को पचाने में मदद करते हैं। इसलिए, इसे लैक्टोज सेंसिटिव लोग भी आसानी से खा सकते हैं। दूध की सीमित मात्रा से भी कई बार दिक्कत नहीं होती है।
- अगर आप बहुत ज्यादा लैक्टोज सेंसिटिव हैं, तो आजकल बाजार में कई ऐसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं, जो लैक्टोज फ्री हैं। लैक्टोज के पाचन में मदद करने और लक्षणों को कम करने के लिए, डेयरी उत्पादों के सेवन से पहले ओवर-द-काउंटर लैक्टेज एंजाइम सप्लीमेंट्स लिया जा सकता है।
- अगर कम मात्रा में भी लैक्टोज का सेवन करते ही आपको बहुत अधिक लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको इन्हें अवॉइड करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-क्या डायबिटीज में डेयरी प्रोडक्ट्स खाने चाहिए? 90 प्रतिशत पेशेंट्स नहीं जानते इस बात का जवाब
- डेयरी प्रोडक्ट्स, कैल्शियम, विटामिन-डी और अन्य कई न्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन सोर्स होते हैं। इसलिए, अगर आप इन्हें पूरी तरह अवॉइड कर रही हैं, तो ऐसे सप्लीमेंट्स लें जिनसे शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी हो सके।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, तो शुरुआत में योगर्ट या चीज जैसी चीजों को खाकर देखें और चेक करें कि आपको ठीक महसूस हो रहा है या नहीं। यह सभी के लिए अलग-अलग हो सकता है। अपने डाइजेशन को ध्यान में रखते हुए आप यह तय करें कि आपको इन प्रोडक्ट्स को कितना खाना है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको अचानक होने लगी है दूध से एलर्जी, डॉक्टर से जानें क्या हो सकते हैं कारण
अगर आप भी लैक्टोस इनटॉलरेंट हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों