वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों में बदलाव करना है। अगर आप डाइट में बदलाव नहीं करेंगी, तो आपके शरीर की चर्बी टस से मस नहीं होगी। वहीं, सही खान-पान के साथ आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं। वेट लॉस का असली सीक्रेट हेल्दी खाने में ही छिपा है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मोटापा कम करने के लिए आपको खाना पीना छोड़ना पड़ेगा बल्कि आपको पोर्शन कंट्रोल और खान-पान में कुछ खास बदलावों पर ध्यान देना है। मसलन, डाइट से कार्ब्स को कम करना, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड शुगर और रिफाइंड ऑयल को कम करना, वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो एक्सपर्ट के बताए डाइट प्लान को फॉलो करके आप आसानी से 1 महीने में 4-5 किलो तक वजन कम कर सकती हैं। इस बारे में सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
वजन कम करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान
- खाली पेट नींबू और चिया सीड्स का पानी पिएं। यह वजन कम करने के लिए एक पावरफुल कॉम्बिनेशन है। इससे शरीर में जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
- इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पेट आसानी से साफ होता है, डाइजेशन दुरुस्त होता है और वजन कम होता है।
- मिड मॉर्निंग में आपको फ्लैक्स सीड्स के साथ छाछ पीना है। छाछ डाइजेशन सुधारने और वेट कम करने में फायदेमंद है। खासकर, गर्मियों में इसे पीना शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है।
- फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीजों में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने के बाद भूख कम लगती है और अनहेल्दी ईटिंग कम होती है।
- ब्रेकफास्ट में आपको पुदीने की चटनी के साथ, मूंग की दाल का चीला खाना है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। यह शरीर को ताकत देता है, पेट भरा हुआ रहता है और वजन आसानी से कम होताहै।
- लंच में मिक्स वेज सब्जी के साथ आपको क्विनोआ की खिचड़ी खानी है। क्विनोआ फाइबर का अच्छा सोर्स है। इससे कब्ज दूर होती है। यह एक लो कैलोरी फूड है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ सलाद जरूर खाएं।
यह भी पढ़ें-Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
- शाम को 5 भीगे हुए बादाम के साथ नारियल पानी पिएं। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेशन देता है, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाता है, इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और बादाम शरीर को एनर्जी देता है।
- डिनर में सॉथे की हुई सब्जियों और पनीर के साथ आपको लौकी का सूप पीनी है। इससे भी मोटापा कम होता है।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाना छोड़ने की नहीं पडे़गी जरूरत, बस सोते समय पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 चीजें
वजन कम करने में एक्सपर्ट का बताया यह डाइट प्लान मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों