Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar से जानिए, घर के बने पौष्टिक नाश्ते से मिलते हैं कौन-कौन से फायदे

सुबह की भागदौड़ में नाश्ता मिस कर देती हैं तो Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar से जानिए कि घर के बने गरमागरम नाश्ते से मिलते हैं कौन कौन से फायदे
Updated:- 2020-02-20, 20:44 IST
rujuta diwekar talks about healthy breakfast benefits intake Main

रोजमर्रा की भागदौड़ और व्यस्तता में कई बार महिलाएं नाश्ते के लिए वक्त नहीं निकाल पातीं। ब्रेकफास्ट हमें एनर्जेटिक और हेल्थी बनाए रखने में बहुत मदद करता है। सही वक्त पर ब्रेकफास्ट नहीं करनी के कारण हेल्थ पर काफी बुरा असर होता है। इस बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने भी अपनी पोस्ट में बताया है। उन्होंने अपनी ताज़ा पोस्ट में लिखा है कि ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, 'घर का बना हुआ गरमागरम नाश्ता सेहत के लिए सबसे अच्छा है।

रुजुता दिवेकर ने बताए सुबह हेल्दी नाश्ता करने के फायदे

healthy breakfast benefits

रुजुता दिवेकर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, 'वे जगहें, जहां पर लोग ज्यादा लंबी उम्र तक जीते हैं, जिन्हें दुनिया के ब्लू जोन्स में गिना जाता है, उनमें एक चीज बहुत कॉमन नजर आती है और वह है सेहतमंद नाश्ता, ऐसा नाश्ता जो ताजा घर का बना हुआ और किसी क्षेत्र विशेष का होता है। भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के ब्रेकफास्ट तैयार किए जाते हैं और इन्हें लेने पर लोग औसत से ज्यादा लंबी उम्र जीते हैं। इनमें केरल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। केरल में इडली और अप्पम, कश्मीर में ब्रेड और नून चाय, पंजाब में परांठा और महाराष्ट्र में पोहा शौक से खाया जाता है।' 

इसे जरूर पढ़ें: पीसीओडी से हैं परेशान तो एक्‍सपर्ट की ये डाइट फॉलो करें और वजन घटाएं

ब्रेकफास्ट से मिलते हैं ये फायदे

रुजुता दिवेकर ने ब्रेकफास्ट के फायदों के बारे में भी तफ्सील से बताया है। वह अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'दिन की शुरुआत एक पौष्टिक नाश्ते से होती है तो ये फायदे मिलते हैं-

  • इससे सिर दर्द और एसिडिटी से बचाव होता है।
  • इससे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की डिलीवरी में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेड से बनाएं 15 मिनट में ये 5 रेसिपीज

  • जिन लोगों में विटामिन बी 12 और विटामिन डी की कमी होती है, उन्हें होम मेड हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने से इससे विशेष फायदा मिलता है।
  • जिन लोगों में कोर्टिसोल लेवल कम होता है, वे इससे संतुलित अवस्था में रहते हैं।

 

  • इससे बीच-बीच में भूख लगने की समस्या पर काबू पाने में भी मदद मिलती है और ओवरईटिंग में कमी आती है। इससे चाय, कॉफी, सिगरेट और चॉकलेट जैसे तत्व को कम करने में भी मदद मिलती है।
  • यह गट बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए भी बहुत अच्छा है।
  • ब्रेकफास्ट का फायदा पाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि नाश्ता घर पर बना हो और उस इलाके विशेष का हो, जहां यह खाया जा रहा है और ताजा भी हो। ऐसे नाश्ते जो बंद डिब्बे में आते हैं, पैकेज्ड होते हैं जैसे कि पैकेज अनाज, स्मूदीज और जूस आदि, इन सभी को अवॉइड करना ही अच्छा है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।