herzindagi

क्या आप जानती हैं कि महाराष्ट्रियन थाली में आपको क्या परोसा जाता है?

महाराष्ट्र में खाने का स्वाद हर राज्य से अलग होता है यहां पर आपको खाने में क्या सर्व किया जाता है ये आपको बता रहे हैं। वैसे तो ये सब जानते हैं कि महाराष्ट्र का स्ट्रीट फूड हर राज्य के लोग खाना पसंद करते हैं। पाव भाजी से लेकर झालमूरी जैसे कई street food ना सिर्फ महाराष्ट्र में फेमस हैं बल्कि लगभग भारत के हर राज्य में और कई देशों में भी मशहूर हैं। इसी तरह से यहा का खाना भी लोगों को बहुत ही पसंद है। यहां के खाने के नाम की तरह उनका स्वाद भी अलग है।  हेल्दी और टेस्टी खाने के लिए महाराष्ट्रियन फूड जाना जाता है और यहां पर लोगों को खाने के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने में भी मज़ा आता है। ये तो सब जानते हैं कि मुम्बई महाराष्ट्र का ही हिस्सा है और यहां कि भागदौड़ भरी ज़िंदगी में आप एक भी मिनट आराम के लिए नहीं निकाल पाते ऐसे में यहां जो भी खाना होता है उसकी सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि उसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।  अगर आप ये नहीं जानते कि महाराष्ट्रियन थाली में आपको क्या परोसा जाता है तो हम आपको बता रहे हैं।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 23 Mar 2018, 12:03 IST

मूगाची उसल

Create Image :

मूगाची उसल महाराष्ट्र में खाया जाने वाला सबसे पॉपुलर खाना है। मूंग दाल को अंकुरित करके उसमें नारियल, मिर्ची, अदरक का तड़का लगाकर इसे बनाया जा है। मूंग दाल से बना महाराष्ट्रियन मूगाची उसल काफी हेल्दी है इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। इस राज्य के लोग इसे रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं। आप इसे एक तरह से महाराष्ट्रियन सब्जी भी कह सकती हैं। 

कोथिम्बीर वड़ी

Create Image :

कोथिम्बीर वड़ी महाराष्ट्र के लोग अपने घर पर बनाते हैं। इसे बेसन, धनिया पत्ती और तिल को मिलाकर बनाया जाता है। पहले इसे भाप में पकाते हैं और फिर इसे तेल में डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है।जब आप महाराष्ट्रियन थाली ऑर्डर करती हैं तो आपको ये खाने के लिए जरूर सर्व किया जाता है। 

कोशिंबीर

Create Image :

महाराष्ट्र में लोग गर्मियों के मौसम में टमाटर प्याज और खीरे से बना रायता खाना पसंद करते हैं लेकिन उसे बनाने का तरीका अलग होता है। इसे कोशिबीर कहते हैं और ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोशिबीर गर्मियों के मौसम में खाने से आपको कई तरह से फायदे मिलते हैं ये तो आप जानती ही हैं कि दही का तासीर ठंडी होती है और इसमें प्याज, टमाटर और खीरा डालकर जब इसे बनाया जाता है तो ये और भी हेल्दी हो जाता है।

मसाला भात

Create Image :

चावल को भारत के हर राज्य में खाए जाते हैं लेकिन महाराष्ट्र में जिस तरह से चावल पका कर आपको परोसे जाते हैं उन्हें मसाला भात कहते हैं। मसाला भात महाराष्ट्र में सभी लोगों के फेवरेट फूड में से एक है। 

पालक पटल भजि

Create Image :

महाराष्ट्र में पालक से बनी इस सब्जी को पालक पटल भजि कहते हैं। इस सब्जी का सिर्फ नाम ही अलग नहीं है बल्कि इसे बनाने का तरीका भी अलग है। सर्दियों के मौसम में इस सब्जी को सबसे ज्यादा खाया जाता है। महाराष्ट्रियन थाली में पालक पटल भजि को खाने के साथ जरूर परोसा जाता है।

आमरस

Create Image :

आम गर्मयों के मौसम में मिलने वाला फल है और महाराष्ट्र और गुजरात में खासकर गर्मियों में खाने के साथ लोगों को आमरस पीना पसंद है। आमरस का स्वाद आपके किसी भी तरह के खाने का स्वाद बढ़ा देता है इतना ही नहीं ये आपके लिए काफी हेल्दी भी होता है और इसे खाने के साथ पीने से खाना आसानी से पच भी जाता है।

सींगदाना लड्डू

Create Image :

सींगदाना लड्डू महाराष्ट्रियन लड्डू हैं इन्हें मूंगफली के दाने, दूध चीनी, सूखे नारियल के बुरादे और देसी घी को मिलाकर बनाया जाता है। ये लड्डू खासकर महाराष्ट्र में मिलते हैं और अगर आप चाहें तो इन्हें आप अपने घर पर भी बना सकती हैं। ये खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही हेल्दी भी होते हैं।

लिंबाचा शरबत

Create Image :

महाराष्ट्र में नींबू को लिंबाचा कहा जाता है और नींबू से बने शरबत को लिंबाची शरबत कहते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये आपके लिए गर्मियों के मौसम में काफी अच्छा रहता है। आप जब चाहें इसे खाने के साथ या खाने के अलावा भी पी सकती हैं। आप जब महाराष्ट्रियन थाली खाते हैं तो आपको उसके साथ में लिंबाची शरबत जरूर सर्व किया जाता है।