गर्मियों में हम सभी ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए, डाइट में ठंडी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में हम दही और इससे बने वाली चीजों जैसे छाछ और लस्सी को खाना पसंद करते हैं। दही में कई विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। दही एक प्रोबायोटिक है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं। अक्सर लोग गर्मियों में रात के वक्त भी डिनर के साथ दही लेते हैं। क्या यह सही है या इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
क्या रात के वक्त दही खाना सही है? (Eating curd at night is good or bad)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, रात के समय दही नहीं खाना चाहिए।
- दही पचाने में मुश्किल होता है और अगर आप इसे डिनर में खाती हैं, तो इससे अपच हो सकती है।
- फैट और प्रोटीन से भरपूर, दही एक डेयरी प्रोडक्ट है। इसे रात के समय पचाना मुश्किल होता है क्योंकि इस वक्त हमारी जठराग्नि तेज नहीं होती है।
- आयुर्वेद के अनुसार, अगर आपके शरीर में कफ दोष अधिक है, तो रात के समय दही खाने से खांसी और सर्दी की समस्या हो सकती है क्योंकि इससे शरीर में कफ बढ़ सकता है।
- जिन लोगों को अस्थमा है, उन्हें तो रात में दही बिल्कुल नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह म्यूकस को बढ़ावा देता है।
- दही प्रकृति में चिपचिपा है। यह शरीर के चैनल्स को भी ब्लॉक कर सकता है और इससे डायबिटीज, वजन बढ़ना और कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- दही हमेशा नाश्ते या लंच के साथ ही खाना चाहिए। साथ ही, इसे रोज खाने से भी बचना चाहिए।
- जिन लोगों को दही को पचाने में मुश्किल हो .या कफ अधिक रहता हो, वे दही की जगह छाछ पिएं।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों को रात में दही खाना सूट कर सकता है। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार, आपको रात में दही खाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें-दही खाते वक्त न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान
दही खाते वक्त एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- दही रोटी खाने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों